15 फरवरी को तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

कोरोना को हराने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक प्रथम चरण में छह तारीखों में यह अभियान चल चुका है। छह तारीखों में 14 हजार 465 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था जिसमे से 10 हजार 285 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 10:36 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 10:36 PM (IST)
15 फरवरी को तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
15 फरवरी को तीन हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना को हराने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक प्रथम चरण में छह तारीखों में यह अभियान चल चुका है। छह तारीखों में 14 हजार 465 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमे से 10 हजार 285 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जा चुका है। टारगेट पूरा करने की बात करें तो 13 हजार 730 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रथम चरण में टीका लगना था। अब तीन हजार 445 स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लगने से रह गए हैं। जिला प्रशासन ने 15 फरवरी को बचे हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का निर्णय लिया है।

जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि पहले चरण में 13 हजार 730 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से लगभग तीन हजार कर्मचारी टीका लगने के रह गए हैं। इन कर्मचारियों को 15 फरवरी को टीका लगाने के लिए सूचना दे दी गई है। इसके अलावा दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान 11, 12 और 18 फरवरी को चलाया जाएगा, जिसमें नगर निगम, पुलिस विभाग, सेना के जवान, आरपीएफ, जीआरपी आदि विभागों के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि टीकाकरण अभियान अब जिले में चलता रहेगा। आमजन को तीसरे चरण में टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी यह नहीं पता है कि तीसरा चरण कब शुरू होगा। कमिश्नर ने लगवाया टीका

शुक्रवार को टीकाकरण अभियान के दौरान मंडल कमिश्नर एवी राजमौली शामली महापंचायत में गए हुए थे, जिस कारण उन्हें टीका नहीं लग पाया था। शनिवार की सुबह कमिश्नर ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान कमिश्नर ने बताया कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। किसी को भी टीका लगवाने से घबराना नहीं चाहिए। टीका लगवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वह टीका लगवाने के बाद आधे घंटे तक डाक्टरों की सलाह से बैठे रहे। कोई परेशानी नहीं हुई। अब तक लगे कोरोना के टीके

तारीख टारगेट टीका लगा

16 जनवरी 500 427

22 जनवरी 1806 1400

28 जनवरी 4278 3094

29 जनवरी 4587 4317

04 फरवरी 1617 1328

05 फरवरी 677 546

कुल 13465 10285

chat bot
आपका साथी