शिक्षक नेता डाक्टर ओमप्रकाश के निधन पर शोक की लहर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर ओम प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर जिले के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:46 PM (IST)
शिक्षक नेता डाक्टर ओमप्रकाश के निधन पर शोक की लहर
शिक्षक नेता डाक्टर ओमप्रकाश के निधन पर शोक की लहर

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर ओम प्रकाश शर्मा के आकस्मिक निधन पर जिले के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। डाक्टर ओम प्रकाश शर्मा मेरठ शिक्षक सीट से आठ बार एमएलसी रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नौवीं बार शिक्षक सीट से ही एमएलसी का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह भाजपा के श्रीचंद शर्मा से चुनाव हार गए थे। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने उनके निधन को शिक्षकों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डाक्टर सुशील पुंडीर ने बताया कि अप्रैल 2019 में हुए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन में डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और मंडल कार्यालय पर हुए धरने में भी वर्ष 2019 में वे शामिल हुए थे। डा. शर्मा के निधन पर संघ के जिलाध्यक्ष डाक्टर सदाराम, जिला मंत्री रवि गुप्ता, प्रेस प्रवक्ता गौरव मिश्रा, बृजेश पुंडीर, इंदु रानी, रविंद्र पवार, राजेश्वर प्रसाद, हरिपाल सिंह, अनिल शर्मा, पवन सिंह, कुलभूषण जैन, डाक्टर गुफरान आलम आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

सम्मानित करने का निर्णय

सहारनपुर: इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी आफ इंडिया की बैठक में आगामी माह में कोरोना योद्धाओं को सोसाइटी की ओर से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। सचिव शशी कुमार सैनी ने नए सदस्यों का परिचय कराया। इस दौरान मानद सदस्य सुषमा बजाज, देव कुमार, आइजीएसआइ के जिलाध्यक्ष गोकरण दत्त शर्मा एडवोकेट, एडी बेसिक योगराज सिंह, डा. केशव स्वामी, विक्रांत तिवारी, विपिन कुमार जैन, अरुण कुमार गुप्ता, केएल अरोड़ा, एचबी रिचर्ड , संजय कुमार जैन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी