नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में गलियों व धार्मिक स्थलों को कराया सैनिटाइज

देवबंद में गुरुवार को देवबंद देहात के ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार के नेतृत्व में गांव में सफाई अभियान चला नालियों व गलियों को सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:12 PM (IST)
नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में गलियों व धार्मिक स्थलों को कराया सैनिटाइज
नवनिर्वाचित प्रधान ने गांव में गलियों व धार्मिक स्थलों को कराया सैनिटाइज

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में गुरुवार को देवबंद देहात के ग्राम प्रधान अब्दुल सत्तार के नेतृत्व में गांव में सफाई अभियान चला नालियों व गलियों को सैनिटाइज किया गया।

गांव हाशिमपुरा की गलियों, धार्मिक स्थलों व घरों को सैनिटाइज कराया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सभी लोग गाइडलाइन का पालन करें। महामारी को देखते हुऐ अपने आसपास साफ-सफाई रखें, मास्क लगाएं और दो गज की दूरी अवश्य बनाकर रखें। इस दौरान मुस्तफा, साजिद, जीशान, कुलदी, बिरमपाल, इस्लाम, दाऊद, जाहिद, एजाज आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एडीजे के निधन पर जताया शोक

देवबंद : अपर जिला जज सहारनपुर तैयब अहमद अंसारी के इंतकाल पर देवबंद मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष नसीम अंसारी एड. ने गहरा दुख जताया है। शोक जताने वालों में तहसीन खान, रिजवान कासमी, जमील भारती, रिजवानुलहक, विपिनकांत कपिल, सुधीर कंसल, फिरोज अहमद, अब्दुल गनी खान, अब्दुल हादी खां, राशिद हुसैन, इरशाद अली, दिलशाद अली खान, अरुण सिघल, प्रभात त्यागी, धर्मपाल त्यागी, जसवंत सिंह पुंडीर, शमशाद मलिक, गफ्फार आबदी, रविद्र पुंडीर, सुरेंद्र कुमार, राव मुर्सलीन, राव अनीस, राव सद्दाम, आदि शामिल रहे।

60 दिन की अंतरिम जमानत पर 62 बन्दी रिहा

सहारनपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज हृषीकेश पाण्डेय ने बताया कि जिला कारागार से कुल 62 विचाराधीन बंदियों को अंतरिम जमानत पर 60 दिन के लिये रिहा किया गया है।

सिविल जज हृषीकेश पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की हाई पावर कमेटी के निर्देशो के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज अश्विनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। कल्पना पाण्डेय अपर जिला जज के आदेश से छह, लीलू ऐसीजेएम देवबन्द के आदेश से 4 तथा कुमार आशीष जेएम द्वितीय के आदेश से सात वर्ष तक की सजा वाले 52 बंदियों को छोड़ा गया है। इस कार्य के लिए जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारीगण की कमेटी का गठन किया है जो प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ऐसे विचाराधीन बंदियों को अग्रिम आदेश तक छोडे़गी। इस प्रकार अभी तक जिला कारागार सहारनपुर एवं उपकारागार देवबंद से 216 बंदी छोडे जा चुके है।

chat bot
आपका साथी