नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

छुटमलपुर में 18 सितंबर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:06 PM (IST)
नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान
नवनियुक्त पदाधिकारियों का पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में 18 सितंबर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। मोर्चा जिला मंत्री सुशील कांबोज एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है और पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे है।

शनिवार को भाजपा युवा नेता अंकित वर्मा के रुड़की रोड स्थित आवास पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोर्चा कार्य समिति सदस्य अमित सेन ने कहा कि भाजपा ने पिछड़ा समाज को सरकार व संगठन में पूर्ण हिस्सेदारी दी है। युवा नेता देवेंद्र कुमार व मोनी कांबोज ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत व लगन के दम पर भाजपा मे छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुशील कांबोज, जिला कार्यसमिति सदस्य अमित सेन, जिला सह मिडिया प्रभारी अंकित वर्मा आदि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेता सतीश राठौर, धर्मपाल सैनी, बब्बू राठौर, योगेश धीमान, अजय कुमार, पूर्व प्रधान सुखपाल कांबोज, सजय राठौर, बीर सिंह राठौर, हाजी अनीस व मनोज माहेशवरी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को दी सरकार की योजनाओ की जानकारी

बिहारीगढ़: विकासखंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत थापुल इस्माइलपुर, ताकीपुर ,शेख वाला, मोहम्मदपुर ग्रंट, के आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषण माह कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मौजूद ताकीपुर शेख वाला की ग्राम प्रधान अनीता देवी ने महिलाओं से कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं चल रही है योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर जीवन स्तर को ऊंचा किया जा सकता है। वहीं बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर नीलम रानी व संयोगिता यादव ने संयुक्त रुप से विस्तार पूर्वक पोषण अभियान के उद्देश्य को बताया। गर्भवती धात्री महिलाएं नवजात शिशु जन्म गर्भावस्था से जीवन के पहले 1000 दिन तक कुपोषण रोकथाम हेतु बहुमूल्य समय है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री किशोरी देवी, अनीता रानी, बिना, पूनम सुबलेश, सुधा पांडे, मधुरानी, मीना, ममता रानी, शीतल, छुआरी, सुरेशो, पिकी, बब्लेश आदि मौजूद रही।

छुटमलपुर: शनिवार को नाबार्ड द्वारा कालूवाला पहाड़ीपुर में ग्राम स्तरीय कार्यशाला कर समूह से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता केंद्र प्रभारी सैयद शान हुसैन ने वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी