सचिन बने अध्यक्ष, राजा बने महामंत्री

संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सचिन गुप्ता को महानगर अध्यक्ष तथा राजा जैन को महामंत्री बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:32 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:09 AM (IST)
सचिन बने अध्यक्ष, राजा बने महामंत्री
सचिन बने अध्यक्ष, राजा बने महामंत्री

सहारनपुर जेएनएन। संयुक्त व्यापार मंडल के कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सचिन गुप्ता को महानगर अध्यक्ष तथा राजा जैन को महामंत्री बनाया गया। गुरुवार को पुल खुमरान स्थित एक सभागार में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। सचिन गुप्ता को महानगर अध्यक्ष, राजा जैन महामंत्री, आशीष प्रकाश गुप्ता कोषाध्यक्ष, विभोर जिदल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सिद्धार्थ बंसल, सुमित जैन, मनीष जैन, वरुण गुप्ता, हर्षित गोयल को उपाध्यक्ष, गोपाल वर्मा को वरिष्ठ संगठन मंत्री, राजीव अग्रवाल, पारस सिघल, अक्षय जैन, हर्ष मोहन मित्तल को संगठन मंत्री, अंशुल अग्रवाल वरिष्ठ संयुक्त मंत्री, राज अरोड़ा, राहुल शर्मा, पीयूष अग्रवाल और मोहम्मद आसिफ को संयुक्त मंत्री, तरसतृप्त जैन को मीडिया प्रभारी, दानिश सिद्दीकी, संदीप धीमान, माणिक सिघल को मंत्री मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिए गए। जिला अध्यक्ष असलम सैफी व मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी ने विनय जिदल को महानगर चेयरमैन मनोनीत किया। अतिथियों का पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष अनुपम गुप्ता सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। संचालन राजा जैन, आशीष प्रकाश गुप्ता तथा तरस तृप्त जैन ने संयुक्त रूप से किया।

chat bot
आपका साथी