नीतू तीज रानी तो अलका चुनी गई तीज महारानी

सहारनपुर में वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वाधान में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया द्यनीतू मित्तल को तीज रानी और अलका गुप्ता को तीज महारानी के खिताब से नवाजा गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 10:55 PM (IST)
नीतू तीज रानी तो अलका चुनी गई तीज महारानी
नीतू तीज रानी तो अलका चुनी गई तीज महारानी

सहारनपुर, जेएनएन। सहारनपुर में वैश्य अग्र महिला समिति के तत्वाधान में तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया द्यनीतू मित्तल को तीज रानी और अलका गुप्ता को तीज महारानी के खिताब से नवाजा गया है।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और उनकी आरती से किया गया। समिति की अध्यक्ष सपना सिघल सचिव शिवानी अग्रवाल व कोषाध्यक्ष रितु गुप्ता के निर्देशन में चले कार्यक्रम में सपना मित्तल ने मनोरंजक गेम्स कराएं अंशु गुप्ता ने त्योहारों से संबंधित प्रश्न पूछ कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। नेहा अनु अर्चना में कान्हा के भजनों पर मनोहारी नृत्य कर सभी की तालियां बटोरी मोनिका व नीतू ने हरियाली तीज के गीतों पर नृत्य से समां बांधा नीतू मित्तल ने स्वरचित कविता सुना कर सबका मन मोह लिया। कड़े मुकाबले में नीतू मित्तल को तीज रानी और अलका गुप्ता को तीज महारानी के खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम में शिल्पी गोयल की बेटी अदिति गोयल को सीबीएससी 12वीं में 99. 8 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विदुषी अग्रवाल आरुषि नीलम उर्मिला रीमा रीटा आशु रमता अलका मधु मानसी पूनम शालिनी सरिता पूजा आदि मौजूद रही।

महाशिवरात्रि पर्व पर गंगाजल उपलब्ध कराने की नई पहल

सहारनपुर: कोरोनाकाल में शासन के कांवड़ यात्रा पर लगाए गए प्रतिबद्ध के चलते सेक्टर 47 के पार्षद अभिषेक टिकू अरोड़ा ने नगर विधायक संजय गर्ग के सहयोग से शिवभक्तों के लिए गंगाजल की व्यवस्था कराने की नई पहल शुरू की है।

टिकू अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने गंगाजल लाने का संकल्प लिया है। उनके सेक्टर 47 के प्रत्येक शिवभक्त परिवार को 500 एमएल की कैन में गुरुवार (आज) को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा, यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। गंगाजल उपलब्ध रहने तक आसपास के क्षेत्रों के भी शिवभक्त उनसे संपर्क करके गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में पुनीत कार्य में सहयोग के लिए पार्षद अभिषेक अरोड़ा ने नगर विधायक संजय गर्ग विधायक प्रतिनिधि विपिन जैन, सरदार जोगिदर सिंह बंटी , राजा भाटिया, प्रिस पंडित, हिमांशु भाटिया, मनप्रीत सिंह संजू व अन्य साथियों का भी सहयोग के लिए आभार जताया।

chat bot
आपका साथी