छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के लिए किया प्रेरित

मदर टेरेसा नर्सिग कालेज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कालेज परिसर में नीम जामुन और पीपल के पौधे लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अपने घर व आसपास के खाली क्षेत्र में पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने को प्रेरित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 05:34 PM (IST)
छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के लिए किया प्रेरित
छात्र-छात्राओं को पौधारोपण के लिए किया प्रेरित

सहारनपुर, जेएनएन। मदर टेरेसा नर्सिग कालेज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कालेज परिसर में नीम, जामुन और पीपल के पौधे लगाए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अपने घर व आसपास के खाली क्षेत्र में पांच पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने को प्रेरित किया गया।

शनिवार को दिल्ली रोड स्थित कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एसएस राणा ने कहा कि पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी पूरी नहीं हो जाती, पौधे लगाने के बाद वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। वृक्षों से हमें जीवनदायिनी आक्सीजन और औषधियां भी मिलती है जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि कालेज परिसर के अलावा अन्य स्थानों पर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान कालेज में नीम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे गए। कालेज की प्रशासनिक अधिकारी शाजिया के अलावा कालेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

- - - - - -

पौधों पर ट्री-गार्ड लगाए

सहारनपुर: राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की प्रेरणा से 'सांसें हो रही हैं कम, आओ पौधे लगाएं हम,' अभियान के तहत माधव नगर वार्ड-38 विष्णु मंदिर के आगे ट्री-गार्ड लगवाए गए। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में 600 पौधे लगाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को निश्शुल्क ट्री-गार्ड उपलब्ध कराए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आभार जताया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

- - - - - - - - - - - - - - - - -

chat bot
आपका साथी