पौधा:: सी 9 - नीम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे

मदर टेरेसा नर्सिंग कालेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कालेज परिसर में नीम जामुन और पीपल के पौधे लगाए गए। दिल्ली रोड स्थित कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एसएस राणा ने पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी पूरी नही हो जाती पौधे लगाने के बाद वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:17 PM (IST)
पौधा:: सी 9 - नीम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे
पौधा:: सी 9 - नीम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे

सहारनपुर, जेएनएन। मदर टेरेसा नर्सिंग कालेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कालेज परिसर में नीम, जामुन और पीपल के पौधे लगाए गए। दिल्ली रोड स्थित कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष एसएस राणा ने पौधे लगाने तक ही जिम्मेदारी पूरी नही हो जाती, पौधे लगाने के बाद वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि कालेज परिसर के अलावा अन्य स्थानों पर एक हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इस दौरान कालेज में नीम, जामुन और पीपल के पौधे रोपे गए। कालेज की प्रशासनिक अधिकारी शाजिया के अलावा कालेज स्टाफ व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद रहे।

पौधों पर ट्री-गार्ड लगाए

सहारनपुर: राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता की प्रेरणा से पौधारोपण अभियान के तहत सांसे हो रही है कम आओ पौधे लगाएं हम, अभियान के तहत माधव नगर वार्ड-38 विष्णु मंदिर के आगे ट्री-गार्ड लगवाए गए। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के जिला अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में 600 पौधे लगाने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को निश्शुल्क ट्री-गार्ड उपलब्ध कराए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह आभार जताया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मैंगो पार्टी आयोजित

सहारनपुर: आपसी भाईचारा व एकता बनाए रखने को लेकर पार्षद रमन चौधरी द्वारा मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के गणमान्य लोगों व राजनेताओं ने सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए भाग लिया।

रविवार को पार्षद रमन चौधरी ने शारदा नगर स्थित आवास पर एक मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर संजीव वालिया,पूर्व विधायक राजीव गुम्बर व दिनेश सेठी समेत भाजपा कार्यकर्ताओं व समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मेयर संजीव वालिया ने अधिकतर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के बनने पर खुशी जताई और साथ साथ आम का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत ,मण्डल अध्यक्ष मयंक गर्ग ,पार्षदों में मनोज जैन,मुकेश गक्कड़ ,यशपाल पुंडीर ,मान सिंह जैन,नन्दकिशोर शर्मा,,भूरा सिंह प्रजापति,ललित कटारिया ,ज्योति अग्गरवाली,अजय शर्मा, कुशल पठानिया , प्रदीप नैनवाल, मुकेश शर्मा, राकेश शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी