पर्यावरण संतुलन से भावी पीढि़यां सुरक्षित: मेयर

महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत भारतीय जैन मिलन पा‌र्श्व के तत्वावधान में पौधे लगाए गए। इस मौके पर लोगों को पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प दिलाय गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:34 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:09 AM (IST)
पर्यावरण संतुलन से भावी पीढि़यां सुरक्षित: मेयर
पर्यावरण संतुलन से भावी पीढि़यां सुरक्षित: मेयर

सहारनपुर जेएनएन। महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत भारतीय जैन मिलन पा‌र्श्व के तत्वावधान में पौधे लगाए गए। इस मौके पर लोगों को पौधों की देखभाल व सुरक्षा का संकल्प दिलाय गया। गुरुवार को रायवाला स्थित श्री रामकृष्ण परमहंस स्कूल में मेयर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद मनोज जैन, जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन आदि ने पौधारोपण किया। मेयर संजीव वालिया ने कहा कि मोदी सरकार ने रेहड़ी चालकों व अन्य वेंडरों के लिए दस हजार रुपये की ऋण योजना शुरू कर गरीबों को बड़ी राहत देने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इस वर्ष 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण संतुलन से ही भावी पीढि़यां सुरक्षित रह सकेंगी।

पूर्व विधायक राजीव गुंबर व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास के क्षेत्र में अनेक नये आयाम स्थापित किये हैं। सरकार की योजनाओं का सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखायी दे रहा है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पौधे लगाने का अर्थ है, अपनी पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित करना। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने घर या प्रतिष्ठान के आसपास खाली स्थान पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर निगम के मीडिया प्रभारी डा. वीरेंद्र आ•ाम, सुषमा बजाज, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के अलावा जैन मिलन पा‌र्श्व के अध्यक्ष राकेश जैन, मंत्री अशोक जैन, दीपक जैन के अलावा राजा जैन, अजय जैन, मुकेश जैन आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी