रामलीला महोत्सव नजदीक, रंगमंच को सजाने का काम आरंभ

गंगोह में रामलीला महोत्सव आरंभ होने में अब पांच दिन का समय शेष रह गया हे। कलाकारों को प्रशिक्षण देने का काम तेज होने के साथ ही रंगमंच को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। रामलीला महोत्सव शुरू होने में अब कुछ दिन शेष बचे है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST)
रामलीला महोत्सव नजदीक, रंगमंच को सजाने का काम आरंभ
रामलीला महोत्सव नजदीक, रंगमंच को सजाने का काम आरंभ

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में रामलीला महोत्सव आरंभ होने में अब पांच दिन का समय शेष रह गया हे। कलाकारों को प्रशिक्षण देने का काम तेज होने के साथ ही रंगमंच को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

रामलीला महोत्सव शुरू होने में अब कुछ दिन शेष बचे है। दो अक्टूबर को पूजा अर्चना के साथ ही कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। नगर व क्षेत्र में कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन होता है। कहीं रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाता है तो कहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से राम की लीला को दिखाया जाता है। रामलीला महोत्सव की तिथि नजदीक आने के साथ ही रामलीलाओं में संबंधित निर्देशको ने भी पात्रों के साथ मेहनत शुरू कर दी है। पात्रों को सिखाने का काम लगभग पूरा होने जा रहा है। शिव चौक स्थित रामलीला रंगमंच पर महोत्सव की शुरूआत दो अक्तूबर से होगी। इस वर्ष भी शिव चौक स्थित रामलीला में मंचन आरंभ होने से पूर्व इस बार भी शिव बारात निकालने की आयोजकों की कोई योजना नहीं दिखाई देती है। नगर में रंगमंच पर रामलीला की शुरुआत दो अक्टूबर से होगी। शिव चौक रामलीला में राम बारात सा तअक्तूबर को निकाली जाएगी। दशहरा उत्सव 15 अक्तूबर को आयोजित होगा। इसी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन होगा।

कल जेडी कार्यालय पर धरना देंगे शिक्षक

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा शिक्षक नेता डा. सुशील पुंडीर ने कहा की यह शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में सरकार द्वारा कोई भी समाधान न किये जाने से नाराज शिक्षक आंदोलन करने को मजबूर हैं। मंडल के तीनों जिलों के शिक्षक संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय पर धरना देंगे।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा शिक्षक नेता डा. सुशील पुंडीर ने कहा की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मंडल सहारनपुर के शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में आगामी 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से माध्यमिक शिक्षा के मंडलीय अधिकारी संयुक्त शिक्षा निदेशक के सहारनपुर स्थित कार्यालय पर धरना देंगे। मंडलीय अध्यक्ष हरिपाल सिंह एवं मंडलीय मंत्री राजेश्वर बंधु ने बताया कि विद्यालयों का समय सुबह 8:00 से शाम 4:30 बजे तक किया जाना शिक्षक हितों पर कुठाराघात है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डाक्टर सदाराम ने बताया कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण इस सरकार को करना ही होगा तथा सभी को स्वास्थ्य बीमा का लाभ, महिला शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार आदि मांगे सरकार को माननी ही होंगी। जिला मंत्री रवि गुप्ता ने बताया कि धरने में पुरानी पेंशन योजना एवं वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा तथा सरकार से उक्त सभी समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। धरने में जनपद सहारनपुर ,मुजफ्फरनगर व शामली के शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।

chat bot
आपका साथी