सहारनपुर से लोक निर्माण विभाग का राष्ट्रीय खंड जौनपुर स्थानांतरित

जिले में एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की सड़कों के विस्तार के साथ ही यहां लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय खंड को समाप्त कर इसे यहां से जौनपुर स्थानांतरित कर दिया किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 07:42 PM (IST)
सहारनपुर से लोक निर्माण विभाग का राष्ट्रीय खंड जौनपुर स्थानांतरित
सहारनपुर से लोक निर्माण विभाग का राष्ट्रीय खंड जौनपुर स्थानांतरित

सहारनपुर, जेनएएन। जिले में एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग की सड़कों के विस्तार के साथ ही यहां लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय खंड को समाप्त कर इसे यहां से जौनपुर स्थानांतरित कर दिया किया गया है। वर्ष-2009 में सहारनपुर में राष्ट्रीय खंड स्थापित हुआ था। खंड के अंतर्गत आने वाली सड़के एनएचएआई और लोनिवि के पास गई है।

विकास का सूचक कहीं जाने वाली सड़को के तेजी से विस्तार की दिशा में सहारनपुर में पिछले एक दशक के दौरान तेजी से काम हुआ है। पंचकूला हरिद्वार हाईवे की शुरुआत के बाद दिल्ली यमुनोत्री हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही दिल्ली रोड को बेहट रोड को जोड़ने वाले दिल्ली यमुनोत्री बाईपास के 19.5 किमी हाईवे के लिए 200 करोड़ से अधिक की राशि शासन से स्वीकृत की जा चुकी है। अगले एक माह के दौरान इस हाइवे के लिए निर्माण कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अनुसार कंपनी को काम देने के साथ ही 15 महीने के भीतर कामकाज पूरा करना होगा। ये सड़के पहले राष्ट्रीय खंड के अंतर्गत आती थी। सहारनपुर में स्थापित लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय खंड के अंतर्गत आने वाली अधिकांश सड़कों को एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खंड को यहां से समाप्त कर अब जौनपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। बता दें कि पहले दिल्ली यमुनोत्री हाईवे और अंबाला देहरादून हाईवे भी राष्ट्रीय खंड के अंतर्गत आते थे और उनके सुधारीकरण और निर्माण आदि का काम राष्ट्रीय खंड की देखरेख में होता था। इसके साथ ही हरियाणा बार्डर पर यमुना नदी पर पुल से टोल की वसूली भी राष्ट्रीय खंड द्वारा ही की जाती थी।

इन्होंने कहा..

लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय खंड की महानगर से गुजरने वाली सड़के लोक निर्माण विभाग को मिल गई है जबकि बाहरी सड़कें एनएचएआई को मिली हैं।

सीपी सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग।

chat bot
आपका साथी