भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत का किया अभिनंदन

रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का पिलखनी में आयोजित स्वागत समारोह व सभा में पगड़ी पहनाकर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:41 PM (IST)
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत का किया अभिनंदन
भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत का किया अभिनंदन

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का पिलखनी में आयोजित स्वागत समारोह व सभा में पगड़ी पहनाकर सार्वजनिक अभिनंदन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानून वापस लेना किसानों की बड़ी जीत है। किसान एकजुट रहे तो किसी भी समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने कहा भाकियू एक ऐसा संगठन है, जो किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनका समाधान करा रहा है। गन्ना भुगतान हो या फिर किसानों की अन्य समस्याएं। भाकियू हर समय किसानों के साथ है।

चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसान देख चुके हैं। सरकार ने एक साल तक कैसे अपना हठधर्मिता दिखाई, मगर आखिर में सरकार को किसानों की मांग माननी पड़ी। उन्होंने कहा जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता तब तक धरने पर डटे रहेंगे।

भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मेनपाल चौहान ने कहा भाकियू ही किसानों का हितैशी संगठन है। भाकियू के मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह ने कहा किसान ही संगठन की ताकत है। सभी किसान एकजुट होकर अपनी ताकत का परिचय दें। उन्होंने कहा यदि कोई भी अधिकारी किसानों का उत्पीड़न करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

इससे पूर्व नरेश टिकैत का क्षेत्र की ओर से मंडल महासचिव चौधरी जगपाल सिंह व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कस्बे की सीमा से सभा स्थल तक जगह-जगह चौधरी नरेश टिकैत का स्वागत किया गया तथा उन्हें खुली जीप से सभा स्थल तक ले जाया गया। अध्यक्षता मास्टर सेवाराम, संचालन युवा विग जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया।

सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी साहब सिंह, पुनीत चौधरी, तहसील अध्यक्ष शेरपाल सिंह राणा, अशोक चौहान, श्याम सिंह पप्पू प्रधान, प्रधान शिवचरण, विक्रम बीरम सिंह संजय चौधरी, सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी