एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा नागदेव नदी का पुल

देहरादून हाईवे पर बनाया जा रहा बहुप्रतीक्षित पुल एक सप्ताह में यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि पुल के एक ओर बनने वाली सड़क में चार पेड़ बाधा बने हैं। जिनके काटने की अनुमति का इंतजार है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:47 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:47 PM (IST)
एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा नागदेव नदी का पुल
एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा नागदेव नदी का पुल

सहारनपुर, जेएनएन। देहरादून हाईवे पर बनाया जा रहा बहुप्रतीक्षित पुल एक सप्ताह में यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। हालांकि पुल के एक ओर बनने वाली सड़क में चार पेड़ बाधा बने हैं। जिनके काटने की अनुमति का इंतजार है।

बता दें कि दून हाईवे पर नौगजा पीर के पास नागदेव नदी का पुल पुराना होने के कारण कमजोर पड़ गया था। इसकी दीवारें बढ़ते यातायात के कारण अक्सर टूटती रहती थीं। लंबे इंतजार के बाद शासन स्तर पर नए पुल को मंजूरी मिली थी तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा पुल के बराबर में दो लेन के नए पुल का निर्माण विगत 20 जून 2020 को शुरू किया गया था। 70.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण 1002.29 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। अभी नया पुल दो लेन का बनकर तैयार है। इसके चालू होते ही पुराने पुल को तोड़कर दो लेन पुल बनाया जाएगा। जिसमें लगभग एक साल का समय लगने का अनुमान है। पुराने पुल की जगह नया पुल बनने से हाईवे फोर लेन चौड़ा हो जाएगा तथा पुल पर यातायात सुगम हो जाएगा।

चार पेड़ों की वजह से अभी फर्राटा नहीं भर सकेंगे वाहन

नए पुल की सड़क में राणा स्टील तिराहे की तरफ चार पेड़ बीच में आ गए हैं जिनको काटने के लिए वन विभाग को लिखा गया है। ठेकेदार विनेश कुमार गोयल का कहना है कि पुल तैयार हो गया है दोनों ओर की सड़क बनाने का काम जारी है। सड़क के बीच आ रहे पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग की अनुमति का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद ही इस ओर सड़क बनाई जा सकेगी तथा पुल को यातायात के लिए खोला जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी