किसानों के मान-सम्मान की होगी मुजफ्फरनगर की महापंचायत : नौसिंह

कृषि कानूनों की वापसी को पिछले आठ माह से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन ने पांच सितंबर को महापंचायत बुलाई है। प्रस्तावित पंचायत की समीक्षा के लिए आए डा. नौसिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत किसान के मान-सम्मान की होगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:08 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:08 PM (IST)
किसानों के मान-सम्मान की होगी मुजफ्फरनगर की महापंचायत : नौसिंह
किसानों के मान-सम्मान की होगी मुजफ्फरनगर की महापंचायत : नौसिंह

सहारनपुर, जेएनएन। कृषि कानूनों की वापसी को पिछले आठ माह से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत भारतीय किसान यूनियन ने पांच सितंबर को महापंचायत बुलाई है। प्रस्तावित पंचायत की समीक्षा के लिए आए डा. नौसिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली पंचायत किसान के मान-सम्मान की होगी। इसलिए इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सरकार को बता दें कि सरकार की हठधर्मिता को भाकियू बर्दाश्त नहीं करेगी।

हकीकतन गर स्थित धरना स्थल पर आयोजित किसानों की बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा भेजे गए मुख्य अतिथि डा. नौसिंह ने कहा कि देश का किसान पिछले आठ महीने से दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर बैठा है और केंद्र सरकार अपनी हठ के कारण कृषि कानून वापस नहीं ले रही, जिसे भारतीय किसान यूनियन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करीब 12 हजार करोड़ रुपये बकाया है और सरकार सर्वाधिक भुगतान कराने का ढिढौंरा पीट रही है। किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है बैंकों द्वारा किसानों की आरसी काटी जा रही है।मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह व जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि किसान बर्बाद हो रहा है और भाजपा सरकार के मंत्री किसानों के कार्टून बनाकर बेइज्जती करते दिखाई दे रहे हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता जितेंद्र कुमार नागल व संचालन चौधरी अशोक कुमार ने किया। इस दौरान जगपाल सिंह, भंवर सिंह, अशोक कुमार, रविद्र राणा शामली, सोनू, मेवाराम, मा. रघुवीर सिंह, देशपाल, राजपाल, प्रदीप ठाकुर, डा. राजबीर, जिले सिंह, प्रदीप ठाकुर, संजिल, विवेक पुंडीर, सत्यप्रकाश आर्य, ईश्वर चंद आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी