समाज की भलाई के लिए होना होगा एकजुट: राजकुमार

नकुड़ में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया व पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि किसी भी सरकार ने आज तक पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए कुछ नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST)
समाज की भलाई के लिए होना होगा एकजुट: राजकुमार
समाज की भलाई के लिए होना होगा एकजुट: राजकुमार

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के मुखिया व पूर्व मंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि किसी भी सरकार ने आज तक पिछड़े वर्ग की भलाई के लिए कुछ नहीं किया है। अब सभी पिछड़े दलों को समाज की भलाई के लिए एकजुट होना होगा।

मंगलवार को भारतीय महागठबंधन एकता यात्रा के नगर में पहुंचने पर भारतीय वीर दल के अशोक प्रघान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री व कुरूक्षेत्र के पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि अब पिछडे समाज को सत्ता में काबिज करने का समय आ गया है। इसके लिए पिछड़े समाज के करीब 60 संगठनों का महागठबंधन हो चुका है। जो एकता यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करेगा। अखंड भारत सुरक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सैनी व भारतीय वीर दल के विजय कसाना ने बताया कि एकता यात्रा अमरोहा से शुरू होकर लखनऊ में संपन्न होगी। इस दौरान पूरे यूपी में जन जागरण अभियान चलेगा। जन अधिकार मंच के आईपी कुशवाहा, प्रधान अशोक चौधरी, एनआर प्रजापति, नरेंद्र कुशवाहा, मोलाना तौकीर रजा, ओमपाल कश्यप, सरफराज कुरैशी, आजाद कुरैशी, दानिश कस्सार आदि रहे।

आइटीआइ एसोसिएशन का घेरा डालो, डेरा डालो आज

सहारनपुर : प्राइवेट आइटीआइ मैनेजमेंट एसोसिएशन की मंगलवार को सपंन्न हुई बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आरटीआइ संस्थानों में प्रशिक्षित प्रशिक्षुयों को नौकरी नहीं मिल रहा है। सीबीटी की विफल परीक्षा इसका उदाहरण है।

नागल रोड स्थित ग्राम टपरी के रोहिला प्राइवेट आइटीआइ सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता व संजय गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अशोक मलिक ने कहा कि सरकार नौजवानों के साथ साथ आईटीआई संस्थानों से भी धोखा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में कल 29 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो में पहुंचने का अनुरोध किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जोनल अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सैनी, सलामत खान, रमन भारती, राजीव रोहिला, विपुल शर्मा, राहुल, मोहित आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी