प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की चाकू से गोद कर हत्या

सहारनपुर जेएनएन। देवबंद क्षेत्र के अंबेहटा शेखां गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:19 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:19 PM (IST)
प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की चाकू से गोद कर हत्या
प्रधानी चुनाव की रंजिश में युवक की चाकू से गोद कर हत्या

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद क्षेत्र के अंबेहटा शेखां गांव में प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते युवक को चाकुओं से गोद दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान सहारनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

गांव अंबेहटा शेखां में सईद के पुत्र फिरोज (25) और अजमल में हाल ही में हुए प्रधानी के चुनाव को लेकर लेकर रंजिश चल रही थी। मृतक फिरोज के ताऊ के लड़के नौशाद ने बताया कि सोमवार की रात फिरोज देवबंद से गांव लौट रहा था तो तभी रास्ते में अजमल पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया और बुरी तरह चाकुओं से गोद डाला, जिसमें फिरोज गंभीर जख्मी हो गया। शोर की आवाज सुनकर ग्रामीणों को अपनी तरफा आता देख आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी फिरोज को उपचार के लिए देवबंद स्थित सीएचसी लाया गया, जहां से उसे सहारनपुर के लिए रेफर कर दिया। सहारनपुर के जगदम्बा अस्पताल में उपचार के दौरान फिरोज की मौत हो गई। पीड़ित परिवार के नौशाद ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि हमला करने वाले गांव के ही पिता पुत्र आजम व अजमल समेत शाहरुख, परवेज व मुकर्रम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस व आरएएफ के जवान तैनात हैं।

-------

देवबंद में मोबाइल की शाप पर काम करता था मृतक फिरोज

मृतक फिरोज देवबंद में एक मोबाइल की शाप पर रिपेयर का काम करता था। ग्रामीणों के मुताबिक फिरोज प्रतिदिन देवबंद स्थित शाप पर कार्य कर शाम के समय घर लौट जाता था। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद गांव में फिरोज का शव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में उसे गांव के ही कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

chat bot
आपका साथी