नगर निगम ने कंटेनमेंट जोन कराए सैनिटाइज

कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा महानगर के कई वार्डो के 73 कंटोनमेंट एवं आंशिक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:00 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:00 PM (IST)
नगर निगम ने कंटेनमेंट जोन कराए सैनिटाइज
नगर निगम ने कंटेनमेंट जोन कराए सैनिटाइज

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा महानगर के कई वार्डो के 73 कंटोनमेंट एवं आंशिक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा श्मशान घाट, कचहरी, कलक्ट्रेट, विकास भवन सहित कई सरकारी भवनों तथा प्रमुख बाजारों और मंडी समिति को भी सैनिटाइज कराया गया। रोस्टर के अनुसार सात वार्डों को सैनिटाइज और नौ वार्डो में फागिग अभियान भी चलाया गया।

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को नगर निगम ने कई वार्डो के सभी 73 कंटेनमेट एवं आंशिक कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज किया। सफाई निरीक्षकों एवं सफाई नायकों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना फैलाव को रोकने के लिए सभी कंटेनमेंट जोन पर विशेष निगरानी रखते हुए सफाई, चूना, मेलाथियान छिड़काव व सैनिटाइजेशन युद्ध स्तर पर कराया जाए।

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन व आंशिक कंटेनमेंट जोन के अलावा प्रमुख बाजारों, सरकारी इमारतों और श्मशानों को हर रोज सैनिटाइज कराया जा रहा है। वार्ड-16 नवीननगर, वार्ड-एक मौज्जमपुरा, वार्ड-39 नाजिरपुरा, वार्ड-19 गोपाल नगर, वार्ड-31 मानकमऊ दक्षिण, वार्ड-20 जनकपुरी तथा वार्ड-47 खालापार को सैनिटाइज कराया गया, जबकि वार्ड-52 किला नवाबगंज, वार्ड-54 नूरबस्ती, वार्ड-55 चंद्रनगर, वार्ड- 56 खत्ताखेड़ी, वार्ड-57 सराय मरदान अली, वार्ड-48 आवास विकास, वार्ड-58 दीनानाथ, वार्ड-59 मटियामहल व वार्ड-60 हयात कालोनी में रोस्टर के अनुसार फागिग अभियान चलाया गया।

राशन की दुकानों से 20 से मिलेगा मुफ्त राशन

सहारनपुर : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत माह मई में होने वाले नियमित खाद्य वितरण की अंतिम तिथि 17 मई कर दी गई है। वहीं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट पांच क्रिग्रा मुफ्त राशन 20 से 31 मई तक मिलेगा।

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत 20 से 31 मई तक जिले के अंतोदय एवं पीएचएच योजना के राशन कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड पर प्रति यूनिट तीन किग्रा गेहूं एवं दो किग्रा चावल निश्शुल्क वितरित किया जायेगा।

chat bot
आपका साथी