नगर निगम ने महानगर का चहुंमुखी विकास कराया: मेयर

मेयर संजीव वालिया ने नगर निगम द्वारा महानगर में कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे निगम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आईसीसीसी सेंटर के शुरू होने से महानगर वासियों को कई सुविधाएं मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सेंटर काफी अहम होगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:33 PM (IST)
नगर निगम ने महानगर का चहुंमुखी विकास कराया: मेयर
नगर निगम ने महानगर का चहुंमुखी विकास कराया: मेयर

सहारनपुर, जेएनएन। मेयर संजीव वालिया ने नगर निगम द्वारा महानगर में कराए गए करोड़ों के विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे निगम ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आईसीसीसी सेंटर के शुरू होने से महानगर वासियों को कई सुविधाएं मिलेगी। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सेंटर काफी अहम होगा।

सोमवार को नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मेयर संजीव वालिया ने कहा कि निगम द्वारा 890 सड़कों को निर्माण के लिए चिन्हित किया गया था, जिनमें 840 का काम पूरा हो चुका है। 155 नालों में से 131 नाले बन चुके हैं। 50 पार्क मे से करीब 25 में सुंदरीकरण आदि का काम पूरा हो चुका है। दिल्ली रोड, बेहट रोड, जनता रोड और गंगोह रोड में डिवाइडर पर पौधे लगवाए गए। उद्यान विभाग का गठन कर विकास की दिशा में मील का पत्थर स्थापित किया है। 47 हजार से अधिक एलईडी लाइट महानगर को रोशन कर रही है। गौशाला का निर्माण कराकर व गोबर से उपयोगी वस्तु बनाई जा रही है। दिल्ली रोड पर गौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि है। 140 कूड़ाघरों में से 103 को समाप्त किया गया, अब केवल 37 ही शहर में बचे है। स्मार्ट सिटी की रैंकिग भी लगातार सुधरी है। 2020 में यह रैंकिग 49 थी। अब टाप टेन में महानगर को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाउस और वाटर टैक्स में वृद्धि का कोई प्रस्ताव निगम के विचाराधीन नहीं है और न ही कोई वृद्धि की जाएगी। 150 तालाबों की खुदाई और सुंदरीकरण का काम किया गया। मानकमऊ के समीप बस अड्डे का निर्माण का काम प्रगति पर है। नुमाइश कैंप में इलेक्ट्रिक शमशान घाट, जिला अस्पताल में आक्सीजन प्लांट के साथ ही निगम ने मेडिकल कालेज में आरटीपीसी टेस्ट के लिए मशीन लगवाई। शहर को स्मार्ट बनाने के लिए अभी 2-3 माह लग जाएंगे। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 26 सितंबर को वर्चुअल रूप से किया जाएगा। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जिले में विश्वविद्यालय की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है। जल्द ही इसका शिलान्यास कार्य संपन्न होगा हाईवे और बाईपास का निर्माण भाजपा सरकार ने कराया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, अमित गगनेजा, सुनील गुप्ता, किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी