नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

नवरात्र नौ दिनों का पर्व शनिवार से शुरू हो रहा है। घटस्थापना पर विशेष संयोग बन रहा है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से 12.29 बजे तक रहेगा। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 06:38 PM (IST)
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा

सहारनपुर जेएनएन। नवरात्र नौ दिनों का पर्व शनिवार से शुरू हो रहा है। घटस्थापना पर विशेष संयोग बन रहा है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11.44 बजे से 12.29 बजे तक रहेगा। पहले दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। ज्योतिषाचार्य आचार्य अमित भारद्वाज ने बताया कि नौ दिन के दौरान मां के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की पूजा की जाएगी। नवमी-दशमी एक दिन 25 अक्टूबर को महानवमी व विजयादशमी (दशहरा) हैं। दशमी 25 अक्टूबर रविवार को है, इस दिन सुबह 7.41 बजे तक नवमी तिथि है। बाद में दशमी शुरू होगी जो दूसरे दिन सुबह नौ बजे तक ही रहेगी। इसलिए दुर्गा नवमी व दशहरा पर्व 25 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। इस बार शारदीय नवरात्रि में चार स्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के विभिन्न रूपों का पूजन होता है। आचार्य का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा का रविवार सोमवार को हाथी पर, मंगलवार शनिवार को अश्व पर, गुरुवार शुक्रवार को पालकी-डोली पर और बुधवार को नाव पर सवार होकर आगमन होना माना जाता है।

-इस बार शारदीय नवरात्रि में चार सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं, ये योग 17 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 23 व 24 अक्टूबर को है।

-18 व 24 अक्टूबर को सिद्धि महायोग बन रहा है। 17 अक्टूबर, 21 व 25 अक्टूबर को अमृत योग भी बन रहा है।

chat bot
आपका साथी