पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किया जनसंपर्क

महानगर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी नेताओं ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में चुनावी बैठकों को किया सम्बोधित।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:44 PM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किया जनसंपर्क
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने किया जनसंपर्क

सहारनपुर, जेएनएन। महानगर भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी नेताओं ने भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में चुनावी बैठकों को किया सम्बोधित। जिला पंचायत के विभिन्न वार्डों के गांव गडोला, हसनपुर, सद्दा माजरा, तिवाया, गागलहेड़ी, धंतोली रांघड आदि में भाजपा द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा जनपद की सभी सीटों पर विजय पताका फहराने में कामयाब होगी। इस मौके पर महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई, कुलवीर राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष दुष्यंत यादव, चुनाव संयोजक अरुण यादव, ब्लाक संयोजक महिपाल बाल्मीकि, वार्ड प्रभारी नरेंद्र बंसल, साहब सिंह पुंडीर आदि लोग उपस्थित रहे। भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए कसी कमर

गंगोह क्षेत्र में भाजपा द्वारा गंगोह विधानसभा में पंचायत चुनाव के मद्देनजर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। शनिवार को क्षेत्र के गांव बिलासपुर में भाजपा पदाधिकारियों ने बैठक की। गंगोह देहात मंडल के अन्तर्गत गांव बिलासपुर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी व मंडल ब्लाक संयोजक मनोज नूरखेड़ी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधित सुझाव भी मांगे गये। इस मौके पर मनोज चौधरी, मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी, तीतरों मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, पूर्व विधायक सुशील चौधरी, रामकुमार शर्मा, मांगेराम टरडक, मन्नू चौधरी समेत अन्य नेताओं ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता मंडल मांगेराम सैनी व संचालन नवीन शकरपुर ने किया।

chat bot
आपका साथी