व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : काजी यूनुस

उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों से हकों की लड़ाई को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:47 PM (IST)
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : काजी यूनुस
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं : काजी यूनुस

सहारनपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों से हकों की लड़ाई को एकजुट रहने का आह्वान किया गया।

सोमवार को स्थानीय कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष काजी यूनुस सिद्दीकी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उनके हकों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। वक्कार सिद्दीकी ने कहा कि व्यापार मंडल सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पर संगठन मंत्री हाजी जीशान, नदीम सिद्दीकी, आरिश, गुफरान, सगीर अंसारी, इस्माईल कुरैशी, शादाब, जुनैद सिद्दीकी, उस्मान, काशिफ उस्मानी, सोनू त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी