विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

गांव नाईमजरा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का शव कब्र से निकालकर मेडिकोलीगल के लिए भेजा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:05 AM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

सहारनपुर, जेएनएन। गांव नाईमजरा निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का शव कब्र से निकालकर मेडिकोलीगल के लिए भेजा है।

हरियाणा के जिला करनाल थाना इंद्री के गांव सय्यद छपरा गांव निवासी जरीयत की शादी गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई मजरा निवासी रजा अब्बास के साथ करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता का करीब छह माह बेटा है, जिसका नाम मोहम्मद उमेर है। 27 मई को विवाहिता की तबीयत अचानक खराब हो गई। पति उसे अस्पताल ले गया, लेकिन हालत सुधारने नहीं हो पर हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने गांव लाकर विवाहिता के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। मामले में उस समय नया मोड़ आ गया जब मृतका की मां खुर्शीदा पत्नी जहेनशीन हैदर ने कोतवाली में तहरीर दी। जिसमें ससुरालियों पर उसकी पुत्री को दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पति रजा अब्बास, जेठ अमीर अब्बास, तहेर अब्बास, ननद ताजीम, सरताज उर्फ काली को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

--

सी-106, दुष्कर्म के आरोपितों को भेजा जेल

संवाद सूत्र,छुटमलपुर: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पने ही गांव के दो युवकों पर नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी थी। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मामला चार दिन पुराना है। तहरीर के अनुसार व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही दो युवक उसकी नाबालिग लड़की को घर में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को लड़की की तबियत खराब होने पर उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म के दो आरोपित सद्दाम हुसैन पुत्र साबिर व ओसामा पुत्र अशफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी