बाजारों और कब्रिस्तानों को कराया सैनिटाइज

मेयर संजीव वालिया के निर्देश पर निगम ने महानगर में सैनिटाइजेशन अभियान और तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:44 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:44 PM (IST)
बाजारों और कब्रिस्तानों को कराया सैनिटाइज
बाजारों और कब्रिस्तानों को कराया सैनिटाइज

सहारनपुर, जेएनएन। मेयर संजीव वालिया के निर्देश पर निगम ने महानगर में सैनिटाइजेशन अभियान और तेज कर दिया है। श्मशानों को सैनिटाइज कराने के साथ ही कब्रिस्तानों को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया गया। मंडी समिति व शहर के सभी प्रमुख बाजारों को सैनिटाइज करने के अलावा रोस्टर के अनुसार शहर के 14 वार्डो और सभी कंटेनमेंट जोन व सरकारी कार्यालयों को भी सैनिटाइज किया गया।

बुधवार को निगम कर्मचारियों द्वारा महानगर के सभी वार्डो में विशेष सफाई के बाद कूड़ा उठान के अलावा चूना व मेलाथियान का छिड़काव किया गया। निगम द्वारा श्मशानों को सैनिटाइज करने के अलावा शहर के कब्रिस्तानों को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया गया।

पीपीई किट से लैस निगम के कर्मचारियों ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी की देखरेख में बुधवार को गोटेशाह कुतुबशेर, डपनीवाला व वार्ड चार के कब्रिस्तान सहित अन्य कब्रिस्तानों को भी सैनिटाइज किया। इस दौरान सफाई निरीक्षक सुधाकर, प्रकाश चंद, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश, पवन, संदीप, नरेश, सूर्यकांत आदि भी सहयोगी रहे।

मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने बताया कि मंगलवार को मेयर संजीव वालिया ने शहर में सैनिटाइजेशन अभियान और तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं के अनुपालन में बुधवार को सफाई चूना व मेलाथियान छिड़काव को भी और तेज किया गया। सैनिटाइजेशन में भी तेजी लायी गयी है। उन्होंने बताया कि कब्रिस्तानों के अलावा रोस्टर के अनुसार महानगर के वार्ड-9 ग्वालिरा, वार्ड-16 नवीन नगर, वार्ड-1 मौज्जमपुरा, वार्ड-5 सड़क दूधली, वार्ड-51 रानी बाजार, वार्ड-58 दीनानाथ बाजार, वार्ड-19 गोपालनगर, वार्ड-21 हिम्मतनगर, वार्ड-26 मानकमऊ, वार्ड-31 मानकमऊ दक्षिण, वार्ड-41 शारदानगर दक्षिण, वार्ड-42 नुमाइश कैंप, वार्ड-32 खानआलमपुरा, वार्ड-45 छिपियान के अलावा मंडी समिति व शहर के प्रमुख बाजारों को भी सैनिटाइज किया गया जबकि वार्ड-50 हकीकत नगर, वार्ड 51 रानी बाजार, वार्ड-52 किला नवाबगंज, वार्ड-53 प्रताप नगर जैन बाग, वार्ड-54 नूर बस्ती, वार्ड-55 चंद्र नगर, वार्ड-56 खत्ताखेड़ी हयात कॉलोनी, वार्ड-57 सराय मरदान अली व वार्ड-58 दीनानाथ में फागिग अभियान चलाया गया है।

chat bot
आपका साथी