किसान संसद में मंजित सिंह ने किया कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व

लखनौती में जयपुर के बिरला आडिटोरियम में हुए किसान संसद में कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व क्षेत्र के एक किसान के बेटे ने किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:04 PM (IST)
किसान संसद में मंजित सिंह ने किया कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व
किसान संसद में मंजित सिंह ने किया कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व

सहारनपुर, जेएनएन। लखनौती में जयपुर के बिरला आडिटोरियम में हुए किसान संसद में कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व क्षेत्र के एक किसान के बेटे ने किया है। उन्होंने बताया कि संसद में किसानों ने केन्द्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

ब्लाक क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी निवासी किसान सुशील राणा के बेटे भगवान दास उर्फ मंजित सिंह ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर राजस्थान के जयपुर में किसान मोर्चा की ओर से आयोजित किसान संसद में कैराना लोकसभा का प्रतिनिधित्व किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मुख्य फसल गन्ना है। चार सालों में गन्ने के मूल्य में नहीं के बराबर वृद्धि हुई है। 15-15 दिनों तक लाइन में लगे रहने के बावजूद बहुत ही कम किसानों को गेहूं पर एमएसपी मूल्य मिल सका। नलकूप का बिल लगातार बढते रहना भी किसानों की एक समस्या है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेने आए किसानों ने किसान उपज व्यापार एवं वाणिच्य संवर्धन एवं सुविधा विधेयक 2020, आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक, किसान सशक्तिकरण एवं संरक्षण, मूल्य आश्वासन अनुबंध एवं कृषि सेवाएं विधेयक पर विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने विचार रखे। अंत में संसद अध्यक्ष ने मतदान करवाया। जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से कृषि कानूनों को खारिज कर दिए और सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

मां शाकंभरी देवी के दर्शनों को पदयात्री हुए रवाना

रामपुर मनिहारान: माता श्री शाकंभरी देवी जाने वाली पदयात्रा शुक्रवार को धूमधाम से रवाना हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कस्बे की सीमा तक बैंड-बाजे सहित रवाना किया। कस्बे से माताश्री शाकंभरी देवी जाने वाली पदयात्रा धूमधाम से रवाना हुई, पदयात्रा का उद्घाटन नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि विवेककांत ने किया। पदयात्रा का कस्बे में जगह-जगह स्वागत किया गया। पदयात्रा में भव्य झांकियों ने वातावरण को भक्ति मय बनाये रखा यात्रा में कस्बे से काफी श्रद्धालु महिलाएं पुरुष पदयात्रा लेकर रवाना हुए। इस दौरान प्रमोद कौशिक सभासद अमित सैनी छोटू बिरजू चौधरी आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी