मानव कल्याण मंच ने दिव्यांगों की मदद को दी व्हील चेयर

देवबंद में अग्रणी समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा सामाजिक कार्यों की कड़ी में मंगलवार को उपनिबंधक कार्यालय में आने वाले दिव्यांग लोगों के लिए एक व्हील चेयर कार्यालय के स्टाफ को प्रदान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 08:00 PM (IST)
मानव कल्याण मंच ने दिव्यांगों की मदद को दी व्हील चेयर
मानव कल्याण मंच ने दिव्यांगों की मदद को दी व्हील चेयर

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में अग्रणी समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा सामाजिक कार्यों की कड़ी में मंगलवार को उपनिबंधक कार्यालय में आने वाले दिव्यांग लोगों के लिए एक व्हील चेयर कार्यालय के स्टाफ को प्रदान की गई।

कार्यक्रम में एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि समाजसेवा एक शैक्षिक विद्या है, जो सामुदायिक संगठन एवं अन्य विधियों द्वारा लोगों एवं समूहों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का प्रयत्न करता है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी ने कहा कि हमें जरूरतमंद लोगों की मदद को हमेशा आगे रहना चाहिए। उपनिबंधक विभाग प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि व्हील चेयर होने से अब दिव्यांग व्यक्ति भी रजिस्ट्री दफ्तर में आसानी से पहुंच सकेंगे। लघु उद्योग भारती के जिला संयोजक अजय सिघल व मंच संस्थापक अरुण अग्रवाल ने कहा कि दीन दुखियों की मदद करना संगठन का मूल उद्देश्य है। इस मौके पर अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, राजीव गुप्ता, रविद्र चौधरी, विपिन भारतीय, विनोद जैन, राजू सैनी, सुशील कर्णवाल, राजीव शर्मा, राजकुमार जाटव आदि रहे।

आइटीआइ एसोसिएशन का घेरा डालो, डेरा डालो आज

सहारनपुर : प्राइवेट आइटीआइ मैनेजमेंट एसोसिएशन की मंगलवार को सपंन्न हुई बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आरटीआइ संस्थानों में प्रशिक्षित प्रशिक्षुयों को नौकरी नहीं मिल रहा है। सीबीटी की विफल परीक्षा इसका उदाहरण है।

नागल रोड स्थित ग्राम टपरी के रोहिला प्राइवेट आइटीआइ सभागार में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज चौधरी की अध्यक्षता व संजय गुप्ता के संचालन में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अशोक मलिक ने कहा कि सरकार नौजवानों के साथ साथ आईटीआई संस्थानों से भी धोखा कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में कल 29 सितंबर को घेरा डालो डेरा डालो में पहुंचने का अनुरोध किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, जोनल अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सैनी, सलामत खान, रमन भारती, राजीव रोहिला, विपुल शर्मा, राहुल, मोहित आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी