मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

देवबंद में समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 11:15 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 11:15 PM (IST)
मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
मानव कल्याण मंच ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में समाजसेवी संस्था मानव कल्याण मंच द्वारा नर सेवा नारायण सेवा के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कंबल बांटे हैं।

गुरुवार को मजनूवाला रोड पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के पूर्व नगराध्यक्ष अजय सिघल ने कहा कि समाजसेवा करना पुनीत कार्य है। संस्थापक अरुण अग्रवाल ने भी विचार रखे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि संगठन जाति संप्रदाय के ऊपर उठकर गरीबों की मदद करता आ रहा है। महिला संरक्षक डा. कांता त्यागी, महासचिव सुनील कर्णवाल, गिरीश अग्रवाल व प्रतीक अग्रवाल ने भी विचार रखे। इस दौरान सुनील बंसल, राजेश सैनी, राकेश अग्रवाल, राजकुमार जाटव, नंदकिशोर नागर, जसबीर, प्रमोद मित्तल, शलभ अग्रवाल, रवि कश्यप, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिहारीगढ़ : विश्व रुहानी केंद्र शाखा खुशहालीपुर में भी गरीबों को कंबल वितरित किए गए हैं। खुशहालीपुर केंद्र पर 220 कंबल वितरित किए गए।

मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए निकाली पदयात्रा

गागलहेड़ी: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगों की जागरूकता के लिए कस्बे में जन जागरुकता पदयात्रा निकाली गई है। यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस शिव मंदिर आकर संपन्न हुई।

गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के दौरान लोगों से कहा कि वे भी इस पुण्य के कार्य में सहयोग करें।

पदयात्रा में ब्लाक प्रमुख कुलबीर राणा, महेंद्र धीमान, महेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीत गुप्ता, राजपाल शर्मा, अमित चौधरी, संजय, अरुण यादव, मोहन त्यागी, बिजेंद्र धीमान, अरुण शर्मा, भाजयुमो महानगर महामंत्री दुष्यंत यादव, निर्दोष गुप्ता, विशेष चौधरी, विदित गोयल, रविकांत शर्मा, नितिन शर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी