शासकीय व निजी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाएं : सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के समस्त शासकीय निजी कार्यालय निजी चिकित्सालय जहां ज्यादा संख्या में कर्मचारियों एवं जनता का आना जाना होता है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 07:26 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 07:26 PM (IST)
शासकीय व निजी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाएं : सीडीओ
शासकीय व निजी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनाएं : सीडीओ

सहारनपुर, जेएनएन। मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने जनपद के समस्त शासकीय, निजी कार्यालय, निजी चिकित्सालय जहां ज्यादा संख्या में कर्मचारियों एवं जनता का आना जाना होता है, वहां तत्काल कोविड हेल्प डेस्क लगाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि स्थापित कोविड हेल्प डेस्क पर उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा विभाग द्वारा निर्गत कोविड हेल्प डेस्क पोस्टर व सामान्य जानकारी के निर्देश का विवरण लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि संबंधित सभी कार्यालय अध्यक्ष तत्काल कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करते हुए जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम में सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोविड हेल्प डेस्क पर शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी जाएगी जो प्रत्येक आगंतुक का तापमान व आक्सीजन लेवल चेक करेंगे। कोविड हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी के द्वारा नियमित रूप से मास्क एवं ग्लव्स पहना जाएगा व आगंतुकों से संपर्क करते समय न्यूनतम दो गज की दूरी बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने कोविड हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, थर्मल स्कैनर एवं पल्स आक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का सख्ती से अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। छेड़छाड़ के आरोपी को जेल भेजा

महंगी: क्षेत्र के एक गांव में युवती के परिजन खेतों में काम करने गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर पड़ोसियों के आने पर आरोपित भाग गया। चौकी प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि स्वजन ने छेड़छाड़ की तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी