महासभा ने वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर

अखिल भारत हिदू महासभा ने शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने महामारी से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:10 PM (IST)
महासभा ने वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर
महासभा ने वितरित किए मास्क व सैनिटाइजर

सहारनपुर, जेएनएन। अखिल भारत हिदू महासभा ने शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। इस दौरान सदस्यों ने महामारी से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए प्रेरित किया।

रविवार को महासभा के कार्यकर्ता खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। महासभा के चौधरी विश सिंह कांबोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया इस बार महामारी भयानक रूप लेकर आई। आए दिन देश भर में हजारों लोग असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। जिले में भी रोजाना सैकड़ों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने सरकार की गाइडलाइन का पालन करने के बारे में समझाते हुए उनसे घरों में रहने की अपील की। साथ ही विश्वास दिलाया कि हिदू महासभा हर प्रकार की मदद करने के लिए सदैव तत्पर है। पदाधिकारियों ने इस दौरान आश्रम में रहने वाले लोगों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 9105362764, 7417549975 भी लोगों को दिए। कांबोज ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से नहीं बना पाए है, इसीलिए उन्होंने जयंती पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण का निर्णय लिया था। इस दौरान आशीष बसंन जगत पुरिया, शिवम शर्मा, रुद्रशिवा पंडित, अभि पंडित, अमन पंडित, राहुल कुमार, राहुल पंवार, हिमांशु शर्मा, हिमांशु आर्य आदि कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

रामपुर मनिहारान में गलियां व सड़कें सैनिटाइज

रामपुर मनिहारान: कोरोना संक्रमण से लोगों की सुरक्षा को लेकर विधायक के कहने पर नगर पंचायत द्वारा कस्बे में जगह-जगह सैनिटाइज अभियान चलाया गया। विधायक ने सभी लोगों से कोरोना को लेकर शासन की गाइडलाइन के पालन करने की अपील की।

रविवार को कस्बे में देवबंद रोड ,तहसील मार्ग सहित आसपास की गलियों में सैनिटाइज किया गया। विधायक ने देवेंद्र निम ने लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 को लेकर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें, घरों से बाहर तभी निकले जब आवश्यक कार्य हो और मास्क का प्रयोग भी करें। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने घरों के आसपास सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक रहें अपने घरों के आसपास सफाई रखें। विधायक ने सभी से अपील की है यदि किसी भी व्यक्ति के सामने सफाई या अन्य समस्या आती है तो वे उन्हें अवगत कराएं जिसका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी