महिलाओं को नशे को लेकर किया जागरूक

महंगी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर महिलाओं को घरो में नशे को न करने को जागरूक किया। और कहा कि नशा हमारे शरीर की शक्ति को खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:36 PM (IST)
महिलाओं को नशे को लेकर किया जागरूक
महिलाओं को नशे को लेकर किया जागरूक

सहारनपुर, जेएनएन। महंगी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर महिलाओं को घरो में नशे को न करने को जागरूक किया। और कहा कि नशा हमारे शरीर की शक्ति को खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है। अगर शरीर को नशे की लत पड़ जाती है तो वह इतनी आसानी से नहीं छूटती है।

ग्राम बुढ़नपुर में एक कार्यक्रम के अंतर्गत कांस्टेबल चारु व नीलम ने गांव की महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। इससे कई बुराइयों का जन्म होता है। इसलिए गांव व घरों में कोई भी नशा करता हो या बेचता हो उसको रोकना चाहिए। वहीं पकड़े जाने पर कोर्ट कचहरी व जेल भी जाना पड़ता है। इससे बचना चाहिए। वहीं पर गैर कानूनी कार्य में लिप्त लोगों की सूचना देने की अपील की।

गांव व देश की सुख समृद्धि के लिए किया हवन

जड़ौदापांडा: अस्पताल के परिसर में स्थित शिव मंदिर में ग्रामीणों ने गांव व देश की सुख समृद्धि के लिए हवन कराया। इस दौरान ग्रामीणो ने हवन में आहूति डालते हुए देश व गांव की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

रविवार को जयपुर गांव में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में बने शिवमंदिर में ग्रामीणों व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात स्टाप के द्वारा देश व सुख समृद्धि के लिए हवन कराया गया। ग्रामीणों व स्वास्थ्य कर्मियों ने हवन में आहूति डालते हुए ईश्वर से देश व गांव की सख समृद्धि के लिए प्रार्थना मांगी। मंदिर में हवन व पुजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरित के के साथ साथ ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव से आए ग्रामीणों व आशाओं को भोजन कराया। इस दौरान स्टाप नर्स मंजू शर्मा, फार्मेसिस्ट भास्कर दीक्षित, अनुज कुमार, अमित कुमार, अनिता आशा, अंजू पुंडीर संघनी, मंजू आशा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी