भाजपा में शामिल मयंक अरोड़ा का स्वागत

तीन दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर भाजपा में शामिल हुए महादेव देव स्थानम मंदिर पैरामाउंट के अध्यक्ष एवं नीरराज मंदिर व गोशाला संस्थापक मयंक अरोड़ा का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:29 PM (IST)
भाजपा में शामिल मयंक अरोड़ा का स्वागत
भाजपा में शामिल मयंक अरोड़ा का स्वागत

सहारनपुर, जेएनएन। तीन दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के आगमन पर भाजपा में शामिल हुए महादेव देव स्थानम मंदिर पैरामाउंट के अध्यक्ष एवं नीरराज मंदिर व गोशाला संस्थापक मयंक अरोड़ा का पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि देश व भाजपा की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर आए थे। इस दौरान मयंक अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन एवं वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक केएल अरोड़ा के सानिध्य में मयंक अरोड़ा एवं इनके साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व महापौर संजीव वालिया ने कहा कि मयंक व उनके साथियों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव गुंबर, सांसद कैराना प्रदीप चौधरी, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, अल्पना तलवार सत्यार्थ प्रकाश, सुमित सिघल, सुनील कटियाल, नरेश मल्होत्रा, दिपांश बजाज, मोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

सगीर के परिवार को मुआवजा दे सरकार

सहारनपुर: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आंतकवादियों की गोली का शिकार हुए सगीर अहमद की मौत के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को जिम्मेदार बताया। कहा कि सपा नेताओं ने सरकार से मृतक सगीर अहमद के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि कश्मीर में हमले में हुई जिले के मस्लिम बढ़ई की हत्या की जिम्मेदार भाजपा सरकार है। रोजगार की तलाश में एक आदमी को अपनी जान गंवानी पड़ी इसलिए सरकार इस मौत के जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रित के परिजनों को उचित मुआवजा सरकारी नौकरी दी जाए।

chat bot
आपका साथी