डाक्टरों पर हमले के विरोध में 18 को प्रदर्शन

देश में लगातार बढ़ रहे डाक्टरों पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूरे देश में 18 जून को विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। सहारनपुर में भी विरोध प्रदर्शन होगा। योद्धाओं की रक्षा करो नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। डाक्टर के साथ हो रही हिसा के खिलाफ काला बिल्ला काली टाई काले झंडे काले मास्क लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:17 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:17 PM (IST)
डाक्टरों पर हमले के विरोध में 18 को प्रदर्शन
डाक्टरों पर हमले के विरोध में 18 को प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। देश में लगातार बढ़ रहे डाक्टरों पर हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पूरे देश में 18 जून को विरोध प्रदर्शन करने जा रहा है। सहारनपुर में भी विरोध प्रदर्शन होगा। योद्धाओं की रक्षा करो नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा। डाक्टर के साथ हो रही हिसा के खिलाफ काला बिल्ला, काली टाई, काले झंडे, काले मास्क लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर के जिलाध्यक्ष डा. मनदीप सिंह ने बताया कि सहारनपुर के सभी डाक्टर इस दिन को विरोध दिवस के रूप में मनाएंगे। उन्होंने बताया कि देश के आइएमए अध्यक्ष जेए जयालाल के आदेश पर यह दिन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाक्टरों पर लगातार हमले हो रहे हैं, जबकि कोरोना में लोगों की रक्षा करते हुए 724 डाक्टरों की मौत हो चुकी है। इस दिन इन 724 डाक्टरों को श्रद्धाजंलि भी दी जाएगी। देश के प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी कि डाक्टरों को सुरक्षा दी जाए। केंद्रीय अस्पताल और हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स सुरक्षा अधिनियम में आइपीसी की धारा और अपराधिक गतिविधि संहिता को शामिल किया जाए। प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाए जाए। अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। आरोपितों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। 18 जून को इमरजेंसी और ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से चलेगी।

आनलाइन होगा स्पिक मैके अनुभव कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, सहारनपुर:

स्पिक मैके के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज मल्होत्रा ने कहा कि वाíषक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में एक आश्रम जैसे वातावरण का अनुभव कराने के लिए स्पिक अनुभव का आयोजन 21 से 27 जून तक आनलाइन किया जाएगा। कार्यक्रम में स्पिक मैके विश्वभर के स्कूल और कालेज के छात्रों को आमंत्रित करता है।

मंगलवार को चंद्रनगर स्थित आशा माडर्न स्कूल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज मल्होत्रा ने बताया कि इंडियन क्लासिकल म्यूजिक एंड कल्चर अमंग्स्ट यूथ अपने वाíषक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में एक आश्रम जैसे वातावरण का अनुभव कराएगा। एक सप्ताह के इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब के चैनल पर किया जाएगा। भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं लोक कलाओं एवं शिल्प कलाओं में योग समाहित है। 21 जून विश्व योग दिवस पर विश्व संगीत पर होने वाला यह आयोजन और भी विशेष होगा। कार्यक्रम के संयोजक जय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में तीजन बाई, उस्ताद अमजद अली खान, पंडित शिव कुमार शर्मा, डा. एन राजम, पंडित साजन मिश्रा, श्याम बेनेगल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, उस्ताद शाहिद परवेज खान, अरुणा साइराम, पंडित उल्लास कशालकर, पंडित वेंकेटेश कुमार, उस्ताद वसिफुद्दीन डागर, गीता चंद्रन और घनाकान्ता बोरा शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी