ज्योति पर्व के रूप में मनेगा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव

देवबंद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि के आगामी प्रकटोत्सव को ज्योति पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:39 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:39 PM (IST)
ज्योति पर्व के रूप में मनेगा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव
ज्योति पर्व के रूप में मनेगा भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) द्वारा भगवान महर्षि वाल्मीकि के आगामी प्रकटोत्सव को ज्योति पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

रविवार को प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर हुई भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की बैठक में मंडल अध्यक्ष सोनू बिरला ने कहा कि आगामी शरद पूर्णिमा को भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। समाज के सभी लोग एक सप्ताह पहले घरों में अक्षणु जोत जलाएंगे। साथ ही मंदिरों में कार सेवा करके सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से करेंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता प्रकट दिवस के दिन व्रत रखकर पाठ करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी में आस्था और बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिखाए रास्ते पर चलकर ही समाज की तरक्की संभव है। नगराध्यक्ष कमल पाहिवाल व जिला प्रभारी मनुज गांगुली ने बताया कि प्रकटोत्सव इस बार ज्योति पर्व के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान संजय सूद ने भगवान वाल्मीकि मुक्तिमाला का अनुसरण किया। मनोज बिरला, लता, सोनिया, कुलदीप पाहिवाल, अमन पाहिवाल, कुलदीप लहरी, विजय टांक, जौनी, मिटू, अरविद, सचिन, जगदीश डागा, विजय गांगुली, कनक पाहिवाल, पूजा लहरी, बेबी, सुमन, शालू मौजूद रहे।

रोजगार मेलो से 411 को मिला रोजगार

सहारनपुर : सेवायोजन विभाग द्वारा लगाए जाने वाले रोजगार मेलों से जिले के 411 लोगों को विभिन्न इकाईयों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी शिव ललित सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए इन दिनों आनलाईन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कंपनियां मोबाइल पर ही इंटरव्यू लेकर अभ्यर्थियों का चयन करती हैं।

मलिक ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सहारनपुर : समाजवादी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग को भेजे त्यागपत्र में कहा कि निजी कारणों से वह समाजवादी पार्टी व्यापार सभा को समय नहीं दे पा रहे हैं। इसीलिए बहुत ही व्यथित और दुखी मन से स्वेच्छा से (महानगर अध्यक्ष पद ) को त्याग रहा हूं।

chat bot
आपका साथी