देवबंद में श्रद्धा से मनी भगवान वाल्मीकि जयंती

देवबंद में वाल्मीकि कालोनी में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भगवान वाल्मीकि जयंती श्रद्धा से मनाई गई। भगवान वाल्मीकि के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान लोगों से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:51 PM (IST)
देवबंद में श्रद्धा से मनी भगवान वाल्मीकि जयंती
देवबंद में श्रद्धा से मनी भगवान वाल्मीकि जयंती

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में वाल्मीकि कालोनी में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर भगवान वाल्मीकि जयंती श्रद्धा से मनाई गई। भगवान वाल्मीकि के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान लोगों से किया गया।

वाल्मीकि कालोनी में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश गांगुली के आवास पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी व जिला कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित किया। एसडीएम राकेश कुमार व सीओ रजनीश उपाध्याय ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर अतिथियों को माला, अंग वस्त्र, महर्षि वाल्मीकि का फोटो और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता शामली राजपाल रविवंशी, जिला मंत्री विपिन भारतीय, नितिन गुप्ता, भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, इंस्पेक्टर संजय सिंह, एसडीओ विद्युत अमित त्यागी, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार, डा. पवन सवई, अरविद बंसल, राखी बोहत्रा, वैभव अग्रवाल, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, वाल्मीकि कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में भगवान वाल्मीकि जयंती श्रद्धा व सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश कुमार ने अखंड दीप जलाया। इस दौरान हवन व रामायण पाठ हुआ। स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार ने भगवान वाल्मीकि के बताए मार्ग का अनुसरण करने और समाज के बच्चों को उच्च शिक्षित बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश कुमार, नगरपालिका बाबू मोहम्मद अकबर, लिपिक बिरला सूद को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। राकेश गांगुली, रणजीत लहरी, जसवीर वाल्मीकि, कुलदीप, रोशन, नरेंद्र कुमार, राखी, मोनू गांगुली, संदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी