पर्वो की वैज्ञानिकता को जानने से बढ़ेगा विश्वास: जनरल व्यंकटेश

मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योगाश्रम में शरद पूर्णिमा से धन्वंतरि जयंती तक चलने वाले आरोग्य व स्वास्थ्य पर्व की शुरुआत सर्व कल्याण यज्ञ से की गई। योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने शरद पूर्णिमा पर्व को आयुर्वेद और अध्यात्म का विलक्षण संगम बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:46 PM (IST)
पर्वो की वैज्ञानिकता को जानने से बढ़ेगा विश्वास: जनरल व्यंकटेश
पर्वो की वैज्ञानिकता को जानने से बढ़ेगा विश्वास: जनरल व्यंकटेश

सहारनपुर, जेएनएन। मोक्षायतन अंतरराष्ट्रीय योगाश्रम में शरद पूर्णिमा से धन्वंतरि जयंती तक चलने वाले आरोग्य व स्वास्थ्य पर्व की शुरुआत सर्व कल्याण यज्ञ से की गई। योग गुरु पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने शरद पूर्णिमा पर्व को आयुर्वेद और अध्यात्म का विलक्षण संगम बताया।

बेरीबाग स्थित योगाश्रम में मुख्य अतिथि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पीआर व्यंकटेश ने कहा कि पर्वों की वैज्ञानिकता को जानने से ही इन पर विश्वास बढ़ेगा। जनरल व्यंकटेश को स्वामी भारत भूषण व आरवीसी कमांडेंट कर्नल मंगल सिंह ने महारास का प्रतीक राधाकृष्ण विगृह स्मृतिचिन्ह के रूप में भेंट किया। सचिव नंद किशोर शर्मा व मुख्य योगाचार्या अनीता शर्मा के कुशल संचालन में देर रात तक चले कार्यक्रम में हरगुन अरोरा,सौरभ धनगर, वासिल खान, आशीष, प्रदीप कांबोज, जसविदर कौर व अमरजीत बग्गा, अमरनाथ व ललित वर्मा की लोटपोट करने वाली हास्य प्रस्तुति रही। बाद में वरिष्ठ योगाचार्य डा. अशोक गुप्ता के नेतृत्व में चन्द्र उपासना मंत्रों के उच्चारण के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।

chat bot
आपका साथी