लखनऊ की तिजोरी में कैद सहारनपुर के पुलों की चाबी

सहारनपुर जेएनएन। तेज रफ्तार यातायात की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पुलों और सड़कों के बिना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 11:44 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 11:44 PM (IST)
लखनऊ की तिजोरी में कैद सहारनपुर के पुलों की चाबी
लखनऊ की तिजोरी में कैद सहारनपुर के पुलों की चाबी

सहारनपुर, जेएनएन। तेज रफ्तार यातायात की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पुलों और सड़कों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, ऐसे में सहारनपुर के लिए चार महत्वपूर्ण पुलों के प्रस्ताव लखनऊ में शासन की तिजोरी में कैद होकर रह गए है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पुल पेपर मिल से डीएम आवास रोड तक का है जिसका लाखों लोगों को बरसों से इंतजार है।

जिले में विकास की गंगा बहाने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधि इन दिनों बढ़-चढ़कर दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत इससे जुदा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा प्रदेश शासन को चार पुलों के प्रस्ताव बनाकर काफी समय पूर्व भेजे गए थे, लेकिन अभी तक यह शासन में ही लंबित चल रहे हैं जबकि प्रदेश में चुनाव का डंका बजने लगा है, ऐसे में कब इन पुल को स्वीकृति मिलेगी और काम शुरू होगा यह सोचकर सहारनपुर के लोग अपना वोट देने की तैयारी करेंगे।

इनके भेजे गए प्रस्ताव

प्रस्ताव -1 नागल सहारनपुर मार्ग पर खानआलमपुरा यार्ड स्टार पेपर मिल से होते हुए जिलाधिकारी आवास तक दो लेन, रेल उपरिगामी सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, लंबाई 957. 15 मीटर होगी, पुल की निर्माण लागत 7568. 24 लाख रुपएद्य

प्रस्ताव-2 गांव आल्हणपुर के सोंधेबास मार्ग पर यमुना नदी सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण। लंबाई 546. 98 मीटर, निर्माण लागत 4101. 60 लाख

प्रस्ताव -3 सुंदरपुर से मिर्जापुर हथनीकुंड रोड के बीच नौरंगपुर कुंरडी खेड़ा के बीच चाचाराव नदी पर सेतु पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण। लंबाई 168. 88 मीटर, लागत 881. 73 लाख द्य

प्रस्ताव -4 नौशेरा सिकंदरपुर फैजाबाद बादशाही बाग मार्ग के किलोमीटर 12 में सेतू पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण, लंबाई 150.73 मीटर, लागत 841. 42 लाख।

इन्होंने कहा..

जिले में चार पुल के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके है।द्य स्वीकृति मिलने और बजट आवंटन के साथ ही इन पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

सत्येंद्र सिंह, परियोजना प्रबंधक

सेतु निर्माण इकाई सहारनपुर।

chat bot
आपका साथी