हौसला रखे, समय पर ले दवाई.. हार जाएगा कोरोना

कोरोना वायरस भले ही कितनी भी खतरनाक बीमारी हो लेकिन हौसले के आगे यह भी नहीं टीक पा रहा है। जिले में ऐसे कई केस है जिन्हें कोरोना हुआ और उन्होंने हौसला नहीं तोड़ा। अंत में कोरोना को हारना पड़ा। गंगोह की एक अध्यापिका का पूरा परिवार कोरोना पाजिटिव हो गया था। अध्यापिका तो अस्पताल में भर्ती हुई लेकिन उनका बेटा और पुत्रवधू ने तो घर पर रहकर कोरोना वायरस को मात दी है। हालांकि उन्होंने नियमों का पालन किया। दवा समय पर ली। आइए बताते हैं इस अध्यापिका के परिवार की कहानी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:28 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:28 PM (IST)
हौसला रखे, समय पर ले दवाई.. हार जाएगा कोरोना
हौसला रखे, समय पर ले दवाई.. हार जाएगा कोरोना

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस भले ही कितनी भी खतरनाक बीमारी हो, लेकिन हौसले के आगे यह भी नहीं टीक पा रहा है। जिले में ऐसे कई केस है, जिन्हें कोरोना हुआ और उन्होंने हौसला नहीं तोड़ा। अंत में कोरोना को हारना पड़ा। गंगोह की एक अध्यापिका का पूरा परिवार कोरोना पाजिटिव हो गया था। अध्यापिका तो अस्पताल में भर्ती हुई, लेकिन उनका बेटा और पुत्रवधू ने तो घर पर रहकर कोरोना वायरस को मात दी है। हालांकि उन्होंने नियमों का पालन किया। दवा समय पर ली। आइए बताते हैं इस अध्यापिका के परिवार की कहानी।

गंगोह के दलीप सिंह कन्या इंटर कालेज में पढ़ाने वाली अध्यापिका रेखा गुप्ता बताती है। उन्हें कुछ दिन पहले हल्का बुखार आया। खांसी भी हुई। जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया। वह पाजिटिव निकल गई। यहीं लक्षण बेटे परिमाल गुप्ता और पुत्रवधू पूजा गुप्ता को भी हुए। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई। चिकित्सकों ने सलाह दी कि अध्यापिका को अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। जिसके बाद वह एक अस्पताल में भर्ती हो गई। वहीं, बेटा और पुत्रवधू ने खुद को अलग अलग कमरों में क्वारंटाइन कर लिया। रेखा गुप्ता का कहना है कि कुछ दिन के बाद वह भी अस्पताल से घर आ गई। उन तीनों ने घर पर रहकर सभी नियमों का पालन किया। डाक्टर के द्वारा दी गई दवाओं के अलावा उन्होंने घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल किया। काढ़ा पीया। हमेशा गर्म पानी का प्रयोग किया। घर पर रहकर धार्मिक पुस्तकें पढ़ी। सकारात्मक सोच रखी। रेखा गुप्ता, परिमाल गुप्ता, पूजा गुप्ता का लोगों को संदेश है कि वह हौसला न तोड़े। हौसले के आगे सबकुछ हार जाता है। कोरोना तो कुछ भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी