आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखें लड़कियां : गजराज राणा

बसंत कराटे सेंटर द्वारा गांधी कालोनी में शिविर का आयोजन कर कराटे को आत्मरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए युवतियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:20 PM (IST)
आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखें लड़कियां : गजराज राणा
आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखें लड़कियां : गजराज राणा

सहारनपुर, जेएनएन। बसंत कराटे सेंटर द्वारा गांधी कालोनी में शिविर का आयोजन कर कराटे को आत्मरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए युवतियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया।

सोमवार को गांधी कालोनी में मिशन शक्ति के तहत आयोजित हुए कैंप में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज राणा ने कहा कि लड़कियों को स्वयं की रक्षा करने के लिए कराटे का प्रशिक्षण अवश्य लेना चाहिए। उन्होंने नारी सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन पर भी विचार रखे। शुभलेश शर्मा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अपने सम्मान की रक्षा के लिए लड़कियों को हर जरूरी कदम उठाने चाहिए। बिजेंद्र गुप्ता ने भी लड़कियों को कराटे सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। कराटे कोच बसंत उपाध्याय व कराटे कोच सेन्साई दीपांशु धीमान ने युवतियों को सेल्फ डिफेंस की जानकारी देते हुए विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कराटे सेंटर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी