भागवत कथा श्रवण मात्र से दुख दर्द होते हैं दूर : देवशरण शास्त्री

देवबंद में काली कमली वाला भूतिया शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. देवशरण शास्त्री ने कहा कि सत्संग जीवन का आधार है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 11:14 PM (IST)
भागवत कथा श्रवण मात्र से दुख  दर्द होते हैं दूर : देवशरण शास्त्री
भागवत कथा श्रवण मात्र से दुख दर्द होते हैं दूर : देवशरण शास्त्री

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में काली कमली वाला भूतिया शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पं. देवशरण शास्त्री ने कहा कि सत्संग जीवन का आधार है। जब तक हमारे जीवन में सत्संग नहीं होगा, तब तक मनुष्य को विवेक की प्राप्ति नहीं हो सकती। इस मौके पर जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पंडित देवशरण शास्त्री ने कहा कि मनुष्य को एक बार भागवत कथा जरूर सुननी चाहिए। भागवत कथा के श्रवण मात्र से सभी दुख दूर हो जाते हैं। उन्होंने भक्तों को सृष्टि निरूपण का सार सुनाकर भाव विभोर कर दिया। कथा में दूसरे दिन के यजमान छाया त्यागी एवं रेखा शर्मा रहीं। इस मौके सुमन, गायत्री, पिकी त्यागी, प्रिया व पवित्रा आदि मौजूद रहे।

छह दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 से 9 अक्टूबर तक

सहारनपुर : औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र, सहारनपुर के माइक्रोलोजी अनुभाग द्वारा 4 से 09 अक्टूबर तक छ: दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र भानु प्रकाश राम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी स्वयं की एक पासपोर्ट साईज फोटो, पता के प्रमाणन हेतु आधार कार्ड की छायाप्रति, पहचान हेतु वोटर आईडी कार्ड या समतुल्य अभिलेख आवेदन-पत्र के साथ संलग्न कर 4 अक्टूबर से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ 50 रुपये प्रति अभ्यर्थी पंजीकरण शुल्क भी लगेगा साथ ही प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अपने रहने, खाने व आने-जाने की व्यवस्था स्वयं वहन करना होगा। प्रशिक्षण का समय पूर्वान्ह 10.00 बजे से अपराह्न 01.00 बजे तक होगा।

chat bot
आपका साथी