भाजपा का बड़ा दांव: जसवंत को पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष, सपना को बनाया सदस्य

भाजपा ने आगामी विस. चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे जसवंत सैनी को पदोन्नति देते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग का ही अध्यक्ष बनाना इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है वहीं बाढ़ एवं राजस्व मंत्री रहे स्वर्गीय विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM (IST)
भाजपा का बड़ा दांव: जसवंत को पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष, सपना को बनाया सदस्य
भाजपा का बड़ा दांव: जसवंत को पिछड़ा आयोग का अध्यक्ष, सपना को बनाया सदस्य

सहारनपुर, जेएनएन। भाजपा ने आगामी विस. चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रहे जसवंत सैनी को पदोन्नति देते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग का ही अध्यक्ष बनाना इसी कवायद का हिस्सा माना जा रहा है, वहीं बाढ़ एवं राजस्व मंत्री रहे स्वर्गीय विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को भी आयोग का सदस्य बनाया गया है।

रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी भाजपा नेता जसवंत सैनी भाजपा के कर्मठ नेताओं में शुमार हैं। वह संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व जसवंत सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जसवंत सैनी अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को भी हमेशा तत्पर रहते हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा जसवंत सैनी को काफी समय से खाली चल रहे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। जसवंत सैनी के पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष बनने पर कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। उनके पैतृक गांव आजमपुर में उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार जताया है। जसंवत सैनी का परिचय

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव आजमपुर ग्राम पंचायत मुंडी खेड़ी के निवासी हैं। उनके पिता भूप सिंह सैनी साधारण व्यक्ति व किसान हैं। उनके बाबा चौधरी सुरजन सिंह जन संघ के जिलाध्यक्ष रहे और विधानसभा चुनाव भी लड़ा। जसवंत सैनी आरएसएस के मंडल कार्यवाह बने, उसके बाद वे विद्यार्थी परिषद से जुड़े और कई पदों पर रहे विद्यार्थी परिषद के बाद युवा मोर्चा में जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष के पद पर रहे। प्रदेश मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। वर्ष 2009 में सहारनपुर लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। वह कहते हैं कि उपाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने चार हजार शिकायतों का निस्तारण किया, अब इसे और तेज किया जाएगा।

जनहित को लेकर पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी

नानौता : भाजपा हाईकमान द्वारा स्वर्गीय मंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का सदस्य बनाए जाने पर स्वर्गीय मंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप एवं मंत्री के पिता प्रकाश चंद पुत्र कार्तिकेय, उत्कर्ष व भाई अजय कश्यप आदि परिजनों द्वारा पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। उत्तराखंड के विकास नगर क्षेत्र के गांव ढालीपुर निवासी सपना कश्यप ने देहरादून के डीएवी पीजी कालेज से स्नातक किया था। सपना कश्यप का कहना है कि राजनीति में एंट्री कर पार्टी व राष्ट्र हित में काम करने के साथ-साथ अपने पति स्वर्गीय विजय कश्यप के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगी। सपना कश्यप को आयोग का सदस्य बनाए जाने पर परिजनों सहित डीसीडीएफ चेयरमैन कृष्ण कुमार पुंडीर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवंत राणा, मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, डा.एनसी शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष खेमचंद कश्यप, सभासद खुशी राम कश्यप, मांगेराम शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष मोहर सिंह पुंडीर, ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा,व्यापारी नेता राजीव नामदेव,सतीश चावला, मनन चावला, विनय चौधरी, सुशील कुमार जैन, आदि समर्थकों द्वारा सुशील प्रकट की गई।

chat bot
आपका साथी