देर रात तक मंदिरों और घरों में मना कृष्ण जन्मोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मंगलवार को दूसरे दिन भी हर्षोल्लास से मनाया गया। देर रात तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंचे। कोरोना के चलते ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही पर्व मनाते हुए छोटे-बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया था। आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्म पर जयकारों से मंदिरों का वातावरण गूंज उठा। घरों में भी भगवान का भोग लगाने के बाद प्रसाद का सेवन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:19 PM (IST)
देर रात तक मंदिरों और घरों में मना कृष्ण जन्मोत्सव
देर रात तक मंदिरों और घरों में मना कृष्ण जन्मोत्सव

सहारनपुर जेएनएन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व मंगलवार को दूसरे दिन भी हर्षोल्लास से मनाया गया। देर रात तक श्रद्धालु मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंचे। कोरोना के चलते ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही पर्व मनाते हुए छोटे-बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाया था। आधी रात को श्रीकृष्ण के जन्म पर जयकारों से मंदिरों का वातावरण गूंज उठा। घरों में भी भगवान का भोग लगाने के बाद प्रसाद का सेवन किया गया।

मंगलवार को कई क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर घरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने व्रत रखा। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद बच्चों ने घरों में झांकियों को गुब्बारों और बिजली की लड़ियों से सजाया था। वहीं सोमवार देर रात तक मंदिरों में चहल-पहल रही। बालकृष्ण के जन्म पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंगलवार को भी कई क्षेत्रों में मंदिरों को सजाया गया था। कोरेाना गाइडलाइन का पालन करते हुए श्रद्धालुओं की थर्मल स्केंनिग की गई। थोड़े समय के अंतराल पर सैनिटाइजेशन भी कराया गया। घर-घर में छोटे बच्चों को राधा-कृष्ण की पोशाकों में सजाया गया था। सजे-धजे बच्चों की अठखेलियों को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ सजाई झांकियां व्हाट्सअप और फेसबुक पर एक-दूसरे को भेजी गई।

लड्डू-गोपाल और श्री कृृष्ण के पालने की झांकियां भी घरों और मंदिरों में सजाई गई थी। आवास विकास, खलासी लाइन, गंगोह रोड, लेबर कालोनी, शारदा नगर, सुभाष नगर, कोर्ट रोड, हकीकत नगर, बाजोरिया रोड, खलासी लाइन, गंगोह रोड, चिलकाना रोड, रायवाला, पुरानी चुंगी चौक, चकरोता रोड, मटियामहल, नुमाइश कैंप, बेरीबाग बाजार शहीद गंज क्षेत्र के मंदिरों में साज-सज्जा देखते ही बनती थी।

chat bot
आपका साथी