सुगंध दशमी के रूप में मनाया दशलक्षण पर्व

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : जैन समाज के चल रहे पर्यूषण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 08:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 08:45 PM (IST)
सुगंध दशमी के रूप में मनाया दशलक्षण पर्व
सुगंध दशमी के रूप में मनाया दशलक्षण पर्व

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) : जैन समाज के चल रहे पर्यूषण महापर्व का छठवां दिन उत्तम संयम धर्म के साथ सुगंध दशमी के पर्व रूप में मनाया गया। तीनों जैन मंदिरों में बैंडबाजों के साथ विशेष पूजा अर्चना की गई।

बुधवार को जैन समाज के दश लक्षण पर्व सुगंध दशमी के रूप में मनाया गया। सुगंध दशमी वातावरण को शुद्ध करने के लिए तथा विश्व शान्ति की भावना के साथ मनाया जाता है। समाज की सभी महिलाओं ने उपवास रखा। प्रात: मंदिर जी में श्रीजी की प्रतिमा का अभिषेक पूजन प्रक्षाल की गई तत्पश्चात श्रीजी की शांतिधारा की गई। देव पूजा, शीतलनाथ पूजा, सोलहकाण पूजा, पंचमेरू पूजा, दशलक्षण पर्व पूजा, उत्तम सत्य धर्म पूजा मुख्य रूप से की गई। बड़े मंदिर जी में श्री 1008 भक्तांबर महामंडल विधान का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों इंद्र-इंद्राणियों ने भाग लिया। इस अवसर पर धर्मोपदेश देते हुए पंडित अन्नत शास्त्री जी ने कहा कि दशलक्षण धर्म का छठवां धर्म उत्तम संयम धर्म है हमें अपने जीवन में को संयमित बनाना चाहिए। जो व्यक्ति अपनी इंद्रीयों पर संयम रखता है उसका जीवन सफल हो जाता है। इस दौरान जैन समाज के अध्यक्ष मनोज, उपाध्यक्ष निपुन, महामंत्री संजय, पंकज, अनुराग, शशांक, भूपेंद्र, विनित, पुष्पेंद्र, विरेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी