ओजोन दिवस पर ग्रामीणों को दी पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी

रामपुर मनिहारान में वन विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को पेड़ों की सुरक्षा व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:33 PM (IST)
ओजोन दिवस पर ग्रामीणों को दी पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी
ओजोन दिवस पर ग्रामीणों को दी पर्यावरण सुरक्षा की जानकारी

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में वन विभाग द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को पेड़ों की सुरक्षा व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे में जानकारी दी गई।

गुरुवार को गांव चकवाली में के स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्रांगण में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी वन विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल ने किया । गोष्ठी में वन क्षेत्राधिकारी हरज्ञान सिंह ने ओजोन परत के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हमें पेड़ों की सुरक्षा के प्रति विशेष रूचि अपनानी होगी ताकि पर्यावरण स्थिर बना रहे

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नकुल ने कहा कि सभी लोग पेड़ लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लें। गोष्ठी में सभी ग्रामीणों ने सुरक्षित पर्यावरण के लिए पेड़ों की सुरक्षा का संकल्प लिया वन दरोगा मेहर सिंह, वन दरोगा लाल सिंह, वन रक्षक राजेन्द्र सिंह, काला सिंह, ज्ञान सिंह, राजू चौधरी, मनोज चौहान, सुरेंद्र, आदि काफी ग्रामीण मौजूद रहे।

विवाहिता को परेशान कर रहा पहला मंगेतर

जंधेड़ी: क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता गुरुवार को पति के साथ थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से हरियाणा के यमुनानगर की निवासी है। शादी से पहले उसके स्वजनों ने उसका रिश्ता मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में तय किया था, जबकि कुछ समय बाद ही वो रिश्ता टूट गया। जिसके उपरांत स्वजनों द्वारा उसका विवाह नानौता थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से कर दिया। आरोप है कि तभी से पहले रिश्ते वाला युवक उसके स्वजनों को तथा उसके ससुरालियों को फोन कर गंदी गालियां बकता है। विरोध पर जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने परेशान होकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ सौवीर नागर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी