सीएए के समर्थन में भाजयुमो ने बनाई मानव श्रृंखला

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भाजयुमों द्वारा बताया गया कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 11:17 PM (IST)
सीएए के समर्थन में भाजयुमो ने बनाई मानव श्रृंखला
सीएए के समर्थन में भाजयुमो ने बनाई मानव श्रृंखला

सहारनपुर, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। भाजयुमों द्वारा बताया गया कि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं नागरिकता देने के लिए बनाया गया है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा व महानगर युवा अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तिराहे पर पहुंचे और मानव श्रृंखला बनाई। प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम में भेजे गए भाजयुमो के प्रदेश मंत्री नितिश मलिक ने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर लोगों को इस कानून के बारे में सही जानकारी दें कि इससे भारत में रहने वाले किसी भी नागरिक को कोई खतरा नहीं है। महापौर संजीव वालिया और पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। सचाई यह है कि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं है। भाजपा सरकार ने यह जो कानून बनाया है, वह देश हित में है। सरकार देश हित में कार्य करके सबका साथ सबका विकास का नारा लेकर चल रही है। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष यशवंत राणा व महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने लोगों को सीएए के प्रति जागरूक कर इस कानून के बारे में बताया। इनके अलावा पूर्व विधायक राजीव गुंबर, क्षेत्रीय मंत्री राजू पंडित, चेतन सैनी, महामंत्री अभिषेक त्यागी, विपिन सिरोही, विपिन शलूजा, सुनील उपाध्याय, भूपेंद्र विक्रम सिंह, अमित पुंडीर, अक्षय पुंडीर, सूरज शुक्ला, सागर चौधरी, विशाल देव, वैभव अग्रवाल, रघुराज सिंह बोबी, विवेक कौशिक, सावन राणा, भारत राणा, सुमेर शेखावत, राहुल झांब, सुमित जैन, नूतन शर्मा, दीपक सैनी, जसबीर मोगा, दिग्विजय चौहान, संजय गर्ग, भगत सिंह, मुकेश गक्खडु, सुशील चौधरी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी