प्रभु जी की रसोई में मंडलायुक्त ने अपने हाथों से भोजन कराया

प्रभु जी की रसोई को चालू हुए चार साल पूरा होने तथा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभु जी की रसोई में गरीब और असहाय लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 05:57 PM (IST)
प्रभु जी की रसोई में मंडलायुक्त ने अपने हाथों से भोजन कराया
प्रभु जी की रसोई में मंडलायुक्त ने अपने हाथों से भोजन कराया

जेएनएन, सहारनपुर। प्रभु जी की रसोई को चालू हुए चार साल पूरा होने तथा आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम और स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से प्रभु जी की रसोई में गरीब और असहाय लोगों को दोपहर का भोजन कराया गया। इस अवसर पर मंडलायुक्त लोकेश एम. ने अपने हाथों से लोगों को भोजन कराया और स्वयं भी भोजन किया। सोमवार को मंडलायुक्त लोकेश एम.प्रभु जी की रसोई में पहुंचे और रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई के सचिव शीतल टंडन ने उन्हें जानकारी दी कि कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने गरीब व असहाय लोगो को ध्यान में रखते हुए 9 अगस्त को इस रसोई को शुरू कराया था। उस दिन से रसोई निर्बाध गरीब व असहाय लोगो को भोजन करा रही है। कमिश्नर लोकेश एम ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए प्रभुजी की रसोई का संचालन किया जा रहा है जो एक पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी को अपने साम‌र्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए। कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संस्था अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्म दिन, विवाह, वर्षगांठ, राष्ट्रीय उत्सव, महापुरुषों या पूर्वजों की पुण्य तिथि आदि पर प्रभु जी की रसोई का इस्तेमाल कर गरीब और असहायों को भोजन करा सकते हैं। इसके अलावा अपनी श्रद्धा के अनुसार खाद्य सामग्री जैसे चावल, आटा, दाल, सब्जियां या मसालें, घी, तेल आदि दान कर सकते हैं। मण्डलायुक्त ने इच्छुक लोगों से आगे आकर इस नेक कार्य में हिस्सेदारी निभाने की अपील की है। मंडलायुक्त ने कहा कि आज हम आजादी के वीर शहीदों को नमन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर सभी ज्ञात और अज्ञात शहीदों को हम नमन करते है। इस पुनीत अवसर पर लोगों को भोजन कराया जाना भी एक महान कार्य है।

chat bot
आपका साथी