राष्ट्रीय लोक अदालत में 1973 वादों का निस्तारण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1973 वादों का निस्तारण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 06:08 AM (IST)
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1973 वादों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1973 वादों का निस्तारण

सहारनपुर, जेएनएन। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 1973 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें 24 वाद मोटर दुर्घटना प्रतिकर के निस्तारित किये गए। जिनमें पीड़ित लोगों को 65,58,827 रुपये की धनराशि दिलाई गयी। प्रशासन के भी 1100 वाद लोक अदालत में निस्तारित किये गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज राजीव शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लोक अदालत में बैंकों के लोन संबंधी 392 वाद निस्तारित किये गए तथा लोन की 3.95 करोड़ धनराशि वसूली गयी। यहां के अलावा देवबंद के 88 वाद निस्तारित किये गए।

chat bot
आपका साथी