जमीन का विवाद मारपीट, पांच महिलाओं सहित दस घायल

बेहट में कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों के परिवारों में शुक्रवार की देर शाम जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के 10 महिला-पुरूष घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इनमें से एक गंभीर बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 09:24 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 09:24 PM (IST)
जमीन का विवाद मारपीट, पांच महिलाओं सहित दस घायल
जमीन का विवाद मारपीट, पांच महिलाओं सहित दस घायल

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुरा में जमीनी विवाद को लेकर तीन सगे भाइयों के परिवारों में शुक्रवार की देर शाम जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के 10 महिला-पुरूष घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इनमें से एक गंभीर बताया जा रहा है।

शनिवार दोपहर बाद तक इस घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं आयी थी। हालांकि इससे पहले एक एनसीआर दर्ज है। गांव रतनपुरा में पुरुषोत्तम, कंवरपाल व चमन लाल पुत्र कालूराम तीन सगे भाईयों के परिवार अलग-अलग रहते हैं। इनमें आबादी की जमीन को लेकर आपसी विवाद चला आ रहा है। इनमें कंवरपाल व चमन लाल एक पक्ष हैं, जबकि दूसरे पक्ष में पुरूषोत्तम है। शुक्रवार को विवादित जमीन पर पेड़ लगाने को लेकर इन पक्षों में मारपीट हो गयी। जिनमें पुरूषोत्तम की पत्नी फुल्लोदेवी को मारापीटा गया। इस पक्ष ने शाम को ही दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी। रात करीब आठ बजे पुलिस ने आरोपी पक्ष के यहां दबिश दी तो कोई नहीं मिला। पुलिस जैसे ही वापस लौटी तो आरोप है कि कंवरपाल पक्ष ने पुरुषोत्तम पक्ष पर हमला कर दिया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले जिसमें एक पक्ष के पुरूषोत्तम पुत्र कालूराम, सूरजपाल पुत्र पुरुषोत्तम, पूजा देवी पुत्री पुरुषोत्तम, वंशिका पत्नी सूरजपाल, फूल्लो देवी पत्नी पुरूषोत्तम तथा दूसरे पक्ष के अमन कुमार व पिटू पुत्र कंवरपाल, सोनिया पत्नी अमन कुमार व अंगुरी पत्नी कंवरपाल व दिनेश पुत्र चमन लाल को चोटें आयी। इनमें पुरुषोत्तम की हालत नाजुक बताई जा रही है।

chat bot
आपका साथी