सुधर जाइए या लाकडाउन लगवाकर ही मानोगे

ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन 100 से अधिक कोरोना पाजिटिव केस जिले में न मिल रहे हों। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 07:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 07:42 PM (IST)
सुधर जाइए या लाकडाउन लगवाकर ही मानोगे
सुधर जाइए या लाकडाउन लगवाकर ही मानोगे

सहारनपुर, जेएनएन। ऐसा कोई दिन नहीं है, जिस दिन 100 से अधिक कोरोना पाजिटिव केस जिले में न मिल रहे हों। बावजूद इसके कुछ लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रोडवेज बस स्टैंड हो, बाजार हो, आटो वाले, ई-रिक्शा वाले आदि स्थानों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इस ओर न तो पुलिस का ध्यान है और न ही प्रशासन का। उच्च अधिकारी इस समय चुनाव में व्यस्त होने के कारण निचले स्तर के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। हर थाना प्रभारी चुनाव में ड्यूटी बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। जिले की जनता को खुद समझना होगा और शारीरिक दूरी व मास्क को अपनाना होगा। यदि लोग नहीं सुधरे तो वह दिन दूर नहीं, जब अफसरों को मजबूरीवश जिले में लाकडाउन लगाना पड़ेगा।

बुधवार को रोडवेज का रहा ये हाल

घंटाघर शहर की सबसे व्यस्त जगह है। इसे शहर का दिल भी कहा जाता है। घंटाघर से चंद कदमों पर रोडवेज बस स्टैंड है। यहां पर यात्रियों से लेकर रोडवेज के कर्मचारियों तक लापरवाही बरत रहे हैं। बसों में सवारियों को ठूस-ठूसकर भरा जा रहा है। रोडवेज बस चालक, परिचालक खुद बिना मास्क के ड्यूटी कर रहे हैं। जिस समय बस आती है। उस समय यात्रियों की खिड़की पर भीड़ लग जाती है। कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं किया जाता।

फल विक्रेता, आटो वालों का बुरा हाल

रोडवेज बस स्टैंड हो, रेलवे स्टेशन के बाहर का नजारा हो। यहां पर फल बेचने वाले सबसे अधिक लापरवाही बरत रहे हैं। न तो इनके हाथों में गलव्स है और न ही यह लोग मास्क लगा रहे हैं। आटो और ई-रिक्शा वाले भी लापरवाही बरत रहे हैं। वाहनों में सवारियों को ठूस-ठूसकर भरा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि आटो वाले और ई-रिक्शा वाले मास्क नहीं लगा रहे हैं। जिससे संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बना हुआ है।

सब्जी मंडी में भी लापरवाही

शहर की सब्जी मंडी में भी लापरवाही बरती जा रही है। यह हालात तब है, जब दो दिन पहले कमिश्नर एवी राजमौलि ने आदेश दिए थे कि सब्जी मंडी में आने वाले वाहनों को सैनिटाइज किया जाए। शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए। बावजूद इसके यहां पर आड़ती हो या फिर छोटे सब्जी विक्रेता सभी लापरवाही कर रहे हैं।

इन्होंने कहा..

वैसे तो सख्ती की जा रही है। कार्रवाई भी हो रही है। चुनाव के बाद इस सख्ती को दोगुना बढ़ा दिया जाएगा। जो भी थाना प्रभारी लापरवाही कर रहे हैं। उनके खिलाफ भी चुनाव के बाद कार्रवाई की जाएगी।

डा. एस चन्नपा, एसएसपी

chat bot
आपका साथी