शहर की सड़कों पर भारी जाम, परेशान हो रहे खास-ओ-आम

सहारनपुर, जेएनएन। शहर में जाम खत्म नहीं हो पा रहा है। घंटाघर, दीवानी तिराहा, आटीओ आफिस के सामने, ज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST)
शहर की सड़कों पर भारी जाम, परेशान हो रहे खास-ओ-आम
शहर की सड़कों पर भारी जाम, परेशान हो रहे खास-ओ-आम

सहारनपुर, जेएनएन। शहर में जाम खत्म नहीं हो पा रहा है। घंटाघर, दीवानी तिराहा, आटीओ आफिस के सामने, जिला अस्पताल चौक आदि कुछ ऐसे प्वांइट हैं, जहां हर वक्त जाम लगता है। इन सब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्थान कलक्ट्रेट तिराहा है, जिसे जाम से मुक्त करवाने को ट्रैफिक विभाग ने बिना सोच-विचार के बैरियर लगा दिया और वाहनों को मुड़ने के लिए आइटीओ आफिस के सामने से कट दिया है। इस व्यवस्था से जाम तो लगा ही है, साथ ही बड़े वाहनों को मुड़ने में भी बहुत दिक्कत हो रही है।

पिछले दो महीने से कलक्ट्रेट के सामने वाले घूम को बंद कर दिया है, जबकि यह घुमाव इसलिए बेहतर था, क्योंकि यहां यहां बड़े-छोटे किसी भी वाहन को घूमने में कभी दिक्कत नहीं होती थी लेकिन अब सभी परेशान हैं। विभाग की इस व्यवस्था से जाम तो लग ही रहा है, साथ ही सड़क के दोनों तरफ के छोटे-छोटे व्यापारी भी परेशान हो रहे हैं। इस व्यवस्था से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है लेकिन व्यापारियों की सुनने वाला कोई नहीं है।

व्यापारी रमेश कुमार ने बताया कि जिस तरह से पुलिस ने मुख्य घुमाव को बंद कर कट आगे किया है, उसका सीधा असर उनकी दुकानदारी पर पड़ा है। पहले सड़क के दोनों तरफ के ग्राहक आते थे, लेकिन अब यह सब बंद हो गया है। इस प्वाइंट के अलावा अन्य चौराहों पर भी अक्सर जाम जैसे हालात ही रहते हैं।

ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर लगाते हैं अधिक जाम

ई-रिक्शा और थ्री व्हीलर चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा करके सवारियां बैठाते हैं, जिस कारण शहर में जाम लग रहा है। शहर के हर चौराहे पर ई-रिक्शा चालक सवारियां भरते देखे जा सकते हैं। यही हाल थ्री व्हीलर चालकों का भी है। वाहन चालकों द्वारा सवारियां भरने के चलते पीछे से आने वाले वाहनों का रास्ता नहीं मिल पाता, ऐसे में लंबा जाम लग जाता है।

शहर में बढ़ते जाम का एक मुख्य कारण शहर में हो रहे कई निर्माण कार्यों को भी माना जा रहा है। उदाहरण के लिए मिशन कंपाउंड व हकीकत नगर में सड़कों का निर्माण होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इस वजह से वाहन चालकों को कई रास्ते बदल कर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ता है, तथा जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इनका कहना है..

कलक्ट्रेट तिराहे के आगे लगाया गया बैरियर अस्थायी है। निगम द्वारा किए जाए रहे सीवर लाइन के काम को देखते हुए इस घूम को बंद किया है। जल्द ही निर्माण पूर्ण होने पर बैरियर हटा कर पहले वाली व्यवस्था कर दी जाएगी।

-प्रेमचंद्र, पुलिस अधीक्षक, यातायात।

chat bot
आपका साथी