कूड़ा उठान के साथ चकाचक हुआ क्षेत्र

पुराना कलसिया मार्ग स्थित जेवी जैन इंटर कालेज के सामने मुख्य मार्ग व आस पास रहने वाले लोगों के लिए बुधवार की सुबह हैरान करने वाली रही। सुबह से ही नगर निगम के दर्जनों कर्मचारी पूरे क्षेत्र की सफाई में लगे थे। इससे लोगों ने निगम का आभार जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:27 PM (IST)
कूड़ा उठान के साथ चकाचक हुआ क्षेत्र
कूड़ा उठान के साथ चकाचक हुआ क्षेत्र

सहारनपुर, जेएनएन। पुराना कलसिया मार्ग स्थित जेवी जैन इंटर कालेज के सामने मुख्य मार्ग व आस पास रहने वाले लोगों के लिए बुधवार की सुबह हैरान करने वाली रही। सुबह से ही नगर निगम के दर्जनों कर्मचारी पूरे क्षेत्र की सफाई में लगे थे। इससे लोगों ने निगम का आभार जताया है।

यहां सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर को न केवल हटाया जा रहा था बल्कि पूरे क्षेत्र को चकाचक बनाने में कसर नहीं छोड़ी जा रही थी।

दैनिक जागरण ने क्षेत्र वासियों की इस समस्या को बुधवार के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। परिणाम यह रहा कि सुबह से क्षेत्र के सफाई निरीक्षक दलबल व अधिकारियों के साथ क्षेत्र में पहुंचे तथा व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया। सड़कों के किनारे लगे कूड़े के ढेर आनन-फानन में उठा लिए गए तथा गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने के अलावा पूरे क्षेत्र में चूने व दवा के छिड़काव के अलावा सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया। कई घंटों चले सफाई अभियान के बाद पूरा क्षेत्र चकाचक नजर आ रहा था। उधर, नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना था कि सफाई व्यवस्था में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

क्षेत्र के लोगों ने जताया आभार

कोरोना काल में महीनों से सड़ रहे कूड़े के उठान तथा चकाचक सफाई व्यवस्था से क्षेत्र के लोग गदगद नजर आए। क्षेत्र के संदीप कुमार ने कहा कि दैनिक जागरण के प्रयासों से लोगों को गंदगी व बीमारियों से निजात मिली है। इसके लिए वह सभी आभारी हैं। ऐसा ही कहना रविन्द्र कुमार, पूजा रानी, किशनलाल आदि का था।

chat bot
आपका साथी