सात लावारिस अस्थि कलशों का विधि विधान से विसर्जन

कोरोना काल में जब अपने सगे संबंधी मुंह मोड़ रहे हैं। ऐसे में सेवा भारती कार्यकर्ता जी-जान से लोगों की सेवा में जुटे हैं तथा दाह संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक करा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा भारती सहारनपुर द्वारा कोरोना से मृत सात लावारिस लोगों की अस्थियों का विधि विधान से विसर्जन हरिद्वार के कनखल जाकर कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:09 PM (IST)
सात लावारिस अस्थि कलशों का विधि विधान से विसर्जन
सात लावारिस अस्थि कलशों का विधि विधान से विसर्जन

सहारनपुर, जेएनएन। कोरोना काल में जब अपने सगे संबंधी मुंह मोड़ रहे हैं। ऐसे में सेवा भारती कार्यकर्ता जी-जान से लोगों की सेवा में जुटे हैं तथा दाह संस्कार से लेकर अस्थि विसर्जन तक करा रहे हैं। इसी कड़ी में सेवा भारती सहारनपुर द्वारा कोरोना से मृत सात लावारिस लोगों की अस्थियों का विधि विधान से विसर्जन हरिद्वार के कनखल जाकर कराया।

स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राहुल झाम्ब ने बताया कि जिन लोगों की अस्थियों का विसर्जन कराया गया है उनकी कोरोना से मृत्यु होने पर नुमाइश कैंप श्मशान घाट में दाह संस्कार कराया गया था। लंबे समय बाद भी इन लोगों की अस्थियों को लेने के लिए कोई सामने नहीं आया था तथा अस्थि कलश श्मशान घाट में लावारिस रखे हुए थे। काफी इंतजार के बाद सेवा भारती द्वारा इन अस्थि कलशों को विधि विधान से विसर्जित करने का निर्णय लिया तथा कनखल सती घाट पर जाकर इनका विसर्जन पूरे विधि विधान से करवाया। उन्होंने बताया कि सेवा भारती द्वारा कोरोना काल के दौरान महानगर में 178 दाह संस्कार करवाए गए हैं। इसमें अनेक ऐसे थे जिनके परिजन तक कंधा देने से किनारा कर गए थे। इस कार्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता राहुल झाम्ब, सोनी शर्मा संचित अरोड़ा, अमित त्यागी, सुमित आनंद का योगदान रहा है।

सफाई कर्मियों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा : नागेंद्र वाल्मीकि

संवाद सहयोगी, देवबंद : सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को जानने के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय एवं राज्य सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र वाल्मीकि रविवार को देवबंद पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों व सफाई कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

वाल्मीकि कालोनी में संगठन के नगर महामंत्री दीपक चंचल के आवास पर पहुंचे नागेंद्र वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन द्वारा लगातार सफाई कर्मियों के हकों की लड़ाई लड़ी जा रही है। पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। बताया कि वह जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं अच्छी प्रकार से प्रदान कर रहे है। इसके बावजूद पालिका देवबंद सफाई कर्मचारियों की समस्याओं व मांगों को लेकर लापरवाह बनी हुई है। समस्याएं सुनने के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष ने समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। साथ ही कर्मचारियों की मांगों को संगठन के अध्यक्ष के समक्ष रख उनका निराकरण कराने का आश्वासन दिया। नगराध्यक्ष रोशनलाल, राहुल वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, राजू बिरला, अरविद, मुकेश, विजय, शनि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी